तरकुलवा।
तरकुलवा क्षेत्र के ग्राम सभा द्वारिका व बृन्दावन दो गांवों में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता शशांक मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि संकल्प विकसित भारत यात्रा का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचना है। बीडीओ अरुण कुमार पाण्डेय ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से ना छूटे यह सुनिश्चित करने के लिए इस यात्रा को गांव-गांव में आयोजित किया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि, निःशुल्क रसोई गैस, मुफ्त राशन, बिजली, शौचालय आदि का बेहतर इंतजाम किया गया है। अतिथियों ने पांच गर्भवती महिलाओं क़ी गोद भराई व दो शिशुओं का अन्न प्राशन कार्यक्रम संपन्न कराया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास पुष्टाहार, पशुपालन, कृषि विभाग आदि विभागों क़ी ओर से स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं क़ी जानकारी दी गई।कार्यक्रम को ब्लाक प्रमुख रामअशीष गुप्ता, संजय सिंह, विजय शुक्ला, अवधेश सिंह,महामंत्री धीरज मिश्रा,प्रधान जितेंद्र बहादुर राव,नौशाद आलम, अम्भुज शाही, नीतीश पाण्डेय,दिनेश राव, कुंदन जायसवाल, गोलू सिंह, जयन्त सिंह, सचिव सतीश बाबू,गोलू सिंह आदि ने संबोधित किया।




