
देवरिया।
घने कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार को रोक दिया है। ट्रेनें अपने समय से दो से 9 घंटे की देरी से चल रही है। ठंड में ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ही रात गुजारना पड़ रहा है। कुछ ट्रेनों में यात्रियों को 12 घंटा की यात्रा 24 घंटे में पूरी करनी पड़ रही है।
कोहरे से के चलते देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से हो कर गुजरने वाली गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 15 910 अवध आसाम एक्सप्रेस 4.30 घंटा , गाड़ी संख्या 15131 गोरखपुर वाणासी सिटी मेल 2.20 घंटा, गाड़ी संख्या 15047 पूर्वांचल एक्सप्रेस 1.20 घंटा, गाड़ी संख्या 15132 वाराणसी सिटी गोरखपुर मेल 1घंटा, गाड़ी संख्या 15003 चौरी चौरा एक्सप्रेस 5 घंटा, गाड़ी संख्या 12566 बिहार संपर्क सुपर फास्ट 7.20 घंटा, गाड़ी संख्या 15105 इण्टर सिटी एक्सप्रेस 1घंटा, गाड़ी संख्या 15104 इण्टर सिटी एक्सप्रेस 40 मिनट, गाड़ी संख्या 15008 कृषक एक्सप्रेस 3घंटा, गाड़ी संख्या 15018 दादर एक्सप्रेस 5.30 घंटा, गाड़ी संख्या 11081 सप्ताहिक गाड़ी 6 घंटा, गाड़ी संख्या 12554 वैशाली सुपर फास्ट 9घंटा, गाड़ी संख्या 19489 अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस 4 घंटा, गाड़ी संख्या 13020 बाघ एक्सपे्रस 40 मिनट,गाड़ी संख्या 12565 बिहार संपर्क सुपर फास्ट 1.20 घंटा, गाड़ी संख्या 12553 वैशाली सुपर फास्ट 1.10 घंटा, गाड़ी संख्या 13019 बाघ एक्सप्रेस 1.30 घंटा, गाड़ी संख्या 15017 दादर एक्सप्रेस 2.30 घंटा लेट रही।
यात्रियो के सुविधा के लिए हेल्प डेस्क खुला
सदर रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क खोला कर यात्रियों को जानकारी दी जा रही है। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक वराणसी सेख समीर उल रहमान के द्वारा मण्डल वाणिज्य निरीक्षक राजा राम को इस सबंध में निर्देश दिया गया था। हेल्प डेस्क पर रूट डावर्ट, रूट चेज सहित गाड़ियों के समय परिवर्तन के बारे में बताया जा रहा है।




