आरपीएफ मेडिकल के लिए जिला अस्पताल का लगा रही है दौड़

SHARE:

 

देवरिय। आरपीएफ ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर चोरी या हंगामा करने वाले बदमाशों को पकड़ कर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंच रही है तो वहां से उन्हें बैरंग वापस भेज दिया जा रहा है। अभियुक्तों को लेकर आरपीएफ देवरिया से गोरखपुर दौड़ लगा रही है। वहीं भटनी सीएचसी पर मेडिकल कर दिया जा रहा है। अभियुक्तों के मेडिकल के लिए आरपीएफ के सीओ ने सीएमएस को पत्र लिख कर गुहार लगाई थी, इसके बाद भी बुधवार को जिला अस्पताल में अभियुक्तों का मेडिकल नहीं किया गया।
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट है। जो गोरखपुर छावनी के आउटर से नूनखार आउटर तक है। इस बीच ट्रेनों मे कोई घटना होने पर या विवाद होने पर बदमाशों को गिरफ्तार करती है। इसके साथ ही क्षेत्र में पड़ने वाले आधा दर्जन से अधिक स्टेशनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है। स्टेशन पर टिकट की दलाली करने वाले अभियुक्तों को पकड़ने पर पोस्ट पर लाकर मुकदमा दर्ज कराया जाता है। अभियुक्तों को पकड़ कर न्यायालय में पेश करने से पहले अस्पताल में मेडिकल कराया जाता है। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर चिकित्सक के नहीं होने से दिक्कत हो रही है। आरपीएफकर्मी अपराधियों को पकड़ कर मेडिकल करवाने के लिए जिला चिकित्सालय में जाते हैं, तो वहां मौजूद चिकित्सक उन्हें बैरंग वापस भेज देते हैं। चिकित्सक आरपीएफ जवानों को हमारे यहां कोई नियम नहीं हैं। कह पर अपना पल्ला झाड़ ले रहे है। बुधवार की रात में भी आरपीएफ तीन टिकट दलालों को पकड़ कर जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सक ने मेडिकल कराने से मना कर दिया। आरपीएफ के सीओ ने पिछले दिनों जिला अस्पताल के सीएमएस को पकड़े गए अभियुक्तों की मेडिकल कराने के लिए पत्राचार किया था। इसके बाद भी मेडिकल कराने से मना कर दिया गया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now