देवरिया। जिले के सलेमपुर और भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर दो-दो जोड़ी ट्रेनों का ठहराव बढ़ गया है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के ठहराव के लिए पत्र जारी कर दिया है। इन ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आने वाले दिनों से यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशन पर नहीं जाना पड़ेगा।
रेलवे बोर्ड ने सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र में भाटपारानी और सलेमपुर रेलवे स्टेशन पड़ता है। भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ रहती है। बिहार से सटा हुआ जिला होने के चलते भाटपाररानी स्टेशन पर बहुत दूर दूर से लोग यात्रा के लिए आते और जाते है। कोविड काल में भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव को रोक दिया गया। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसके लिए भाटपाररानी स्टेशन पर कई बार ट्रेनों के ठहराव के लिए मांग कर चुके थे। वहीं सलेमपुर स्टेशन के यात्रियों ट्रेन पकड़ने के लिए बेल्थरा या मऊ जाना पड़ता था। इसे देखते हुए सलेमपुर के सांसद रविन्दर कुशवाहा ने अवध आसाम और लखनऊ बरौनी का भाटपार रानी में और गोरखपुर-शालीमार और गोरखपुर-पूणे ट्रेन का ठहराव सलेमपुर में करने के लिए रेलमंत्री से मांग किया था। रेल मंत्री ने इसके लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगा था। देवरिया और मऊ से डीसीआई ने यात्रियों की संख्या और आवश्यता के बारे में रिपोर्ट भेज था। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने अवध आसाम और लखनऊ बरौनी का भाटपार रानी रेलवे स्टेशन और गोरखपुर-शालीमार और गोरखपुर-पूणे ट्रेन का ठहराव सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर करने की अनुमति दे दिया है। इसकी सूचना देवरिया सदर और मऊ डीसीआई को इसकी सूचना भेजा गया है।




