तरकुलवा।
कसया स्थित 132/33 केवी विद्युत उपकेन्द्र से आने वाली 33 हजार बोल्ट की तार बदलने के चलते गुरुवार को दिन भर तरकुलवा सब स्टेशन की बिजली गायब रही। जिससे क्षेत्र के कस्बा और 400 गांवों की बत्ती 8 घंटे तक गुल रही। बिजली कर्मचारियों की मशक्कत के बाद गुरुवार की शाम 7 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
कुशीनगर जिले के कसया पॉवर हाउस से तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र की बिजली सप्लाई होती है। जिससे यहां लगे तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडरों के नगर और लगभग 400 गांवों सहित तरकुलवा, पथरदेवा, रामपुरखास, सोन्हुला रामनगर, महुआपाटन, बंजरिया कंचनपुर, महुआपाटन, गुलहरिया आदि कस्बों की सप्लाई होती है। बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे के करीब कसया विद्युत सबस्टेशन से 33 हज़ार की लाइन में तार बदलने के लिए लाइन काट दिया गया। इसके बाद कर्मचारी तार को बदलने का कार्य करने लगे। कर्मचारियों ने देर शाम तक तार को बदल कर आपूर्ति बहाल किया। जिससे करीब आठ घण्टे विधुत आपूर्ति ठप रही जिससे तरकुलवा उपकेंद्र के सभी फीडरों की आपूर्ति बंद रही। बिजली गुल रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों के छत पर लगी पानी की टंकियां सूख गईं। इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए। कस्बों के व्यावसायिक प्रतिष्ठान ठप गए। सहज जनसेवा केंद्रों से लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। जेई संदीप कुमार ने बताया कि कसया में लाइन का तार बदलने के कारण दिक्कत हुई है देर शाम आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
