शामली - IBN BHARAT https://ibnbharat.com Top News | Breaking News | Live News Wed, 17 Apr 2024 02:19:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.2 https://ibnbharat.com/wp-content/uploads/2023/09/cropped-News-logo-by-A-2023-09-08T145010.360-32x32.png शामली - IBN BHARAT https://ibnbharat.com 32 32 कैराना में पलायन को मजबूर करने वालों का धरती से पलायन कराया: सीएम योगी https://ibnbharat.com/archives/2602 https://ibnbharat.com/archives/2602#respond Wed, 17 Apr 2024 02:19:55 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2602   शामली। देश में जब अच्छी सरकार आती है तो अच्छे निर्णय लेती है। वहीं कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का अपमान किया है। समाजवादी पार्टी इससे भी आगे है, वह माफियाओं और अपराधियों के मरने पर फातिहा पढ़ने जाते हैं। आप अपने वोट से उनके फातिहा ... Read more

The post कैराना में पलायन को मजबूर करने वालों का धरती से पलायन कराया: सीएम योगी first appeared on IBN BHARAT.

]]>

 

शामली। देश में जब अच्छी सरकार आती है तो अच्छे निर्णय लेती है। वहीं कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का अपमान किया है। समाजवादी पार्टी इससे भी आगे है, वह माफियाओं और अपराधियों के मरने पर फातिहा पढ़ने जाते हैं। आप अपने वोट से उनके फातिहा पढ़ा दीजिये, जो उनको सही जगह पहुंचा देगा। कैरानावासियों को जिन लोगों ने पलायन के लिए मजबूर किया था, आज हमने उनका धरती से पलायन कर दिया है। अब यहां पर कोई पलायन नहीं करा सकता है। हम यहां की पहचान से किसी को खिलवाड़ करने की छूट नहीं दे सकते हैं। आज देश में वातावरण बदला है। प्रभु रामलला अपने दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैं जबकि कांग्रेस और सपा उनके अयोध्या में पैदा होने का प्रमाण मांगती है। हम सुबह उठने से लेकर सोने तक राम-राम कहते हैं, यही हमारा प्रमाण है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैराना लोकसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने कैराना लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी और राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के पक्ष में वोट देने की अपील की।

अब प्रदेश में कभी कर्फ्यू नहीं लगेगा जबकि हर साल कावड़ यात्रा धूमधाम से निकलेगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब प्रदेश में कभी कर्फ्यू नहीं लगेगा जबकि हर साल कावड़ यात्रा धूमधाम से निकलेगी। पहले शामली और कैराना में बेटियां अपने मां-बाप से दूर पढ़ाई के लिए जाने को मजबूर थी, लेकिन आज वह यहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में टॉप करती हैं। मैं उन्हें कई बार सम्मान भी कर चुका हूं। आज शामली और कैराना में चहल-पहल देखने को मिल रही है। यहां जगह-जगह पर मॉल, व्यापारिक परिसर, चौड़ी सड़कें, नये भवन और थानों को निर्माण हो रहा है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकास का एक नया संदेश दे रहा है। पहले मेरठ से दिल्ली जाने में 4 से 5 घंटे लगते थे, आज मात्र 45 मिनट में दूरी तय की जा रही है। मेरठ में रैपिड रेल के ट्रैक का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। यहां पर पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बन रही है। आज यहां की बेटियां ओलंपिक में पदक जीत रही हैं और देश का गौरव बढ़ा रही हैं। वह कहती हैं कि उन्होंने चीन को पछाड़ा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच से संभव हो पा रहा है क्योंकि देश मेें गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी को दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में सब कुछ अच्छा-अच्छा दिखाई दे रहा। वहीं पहले महीनों कर्फ्यू लगता था, बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। आज इसके उल्ट देखने को मिल रहा है।

गन्ना किसानों को बनाएंगे चीनी मिल का मालिक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अन्नदाता किसान आज बेहिचक राम-राम बोलने के साथ अपराधियों काे राम नाम सत्य भी बोल रहा है क्योंकि उन्हें सुरक्षा और समृद्धि मिल रही है। अब तक गन्ना किसानों को ढाई लाख करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। वहीं शामली की दो-तीन चीनी मिलों में समस्या है। उन्हें कहा गया है कि गन्ना किसानों की पाई पाई चुकता नहीं हुई तो चीनी मिल का मालिक किसान को बना देंगे। सीएम योगी ने कहा कि हमे सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि विरोधी कहीं सेंध लगा करके आपकी निश्चिंतता का लाभ न उठा लें। ऐसे में हमें अपने एक-एक वोट की कीमत को समझना है और वोटिंग के दिन बूथ पर जाकर इसका इस्तेमाल करना है।
लोकतंत्र में आपको एक अधिकार दिया गया है। उसी का नतीजा है कि आज देश और शामली में विकास का बदलाव देखने को मिल रहा है। इसे आगे भी जारी रखना है, इसके लिए आपको जागरुक होना होगा।

कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र आदि शामिल हुए।

The post कैराना में पलायन को मजबूर करने वालों का धरती से पलायन कराया: सीएम योगी first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2602/feed 0
गलत वोट से कैराना में पलायन होता है, सही वोट से अपराधी पलायन करते है : योगी https://ibnbharat.com/archives/2194 https://ibnbharat.com/archives/2194#respond Thu, 28 Mar 2024 18:24:53 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2194 शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र ने सबको समान मताधिकार दिया है। एक वोट हर वयस्क मतदाता का अधिकार है। इस एक वोट की कीमत क्या होती है, कैराना वासियों से बेहतर इसका कोई दूसरा जीता जागता उदाहरण नहीं ... Read more

The post गलत वोट से कैराना में पलायन होता है, सही वोट से अपराधी पलायन करते है : योगी first appeared on IBN BHARAT.

]]>
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र ने सबको समान मताधिकार दिया है। एक वोट हर वयस्क मतदाता का अधिकार है। इस एक वोट की कीमत क्या होती है, कैराना वासियों से बेहतर इसका कोई दूसरा जीता जागता उदाहरण नहीं है। ये वोट जब गलत हाथों में आता है तो कैराना में पलायन होता है और कर्फ्यू लगता है, मगर सही हाथों में आता है तो धूम-धाम से कांवड़ यात्रा निकलती है और विकास तेज रफ्तार से आगे बढ़ता है। इस दौरान सीएम योगी ने भाजपा-लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के पक्ष में मतदान के लिए प्रबुद्धजनों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरा ने इतिहास में अनेक उतार चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने सभी प्रबुद्धजनों का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि हम सब कई दशकों से ये गीत सुनते थे कि ‘अवध में होली खेले रघुवीरा…’, मगर 500 साल बाद सही मायनों में अब वह अवसर आया है, जब रामलला सचमुच में अवध में होली खेल रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि 10 साल पहले भारत के पासपोर्ट की दुनिया में कोई कीमत नहीं थी, मगर आज आप दुनिया में कहीं भी जाएंगे तो वहां आपको सम्मान मिलेगा। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। आतंकवाद और उग्रवाद नियंत्रण में है। इसके साथ ही विरासत को सम्मान मिला है। फिर चाहे काशी में विश्वनाथ धाम हो या अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही में किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न प्राप्त हुआ है। यही विरासत का सम्मान है। लंबे समय तक उन्होंने किसानों, दबे कुचलों, समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के लिए अपनी आवाज बुलंद की। किसानों के लिए देश की सरकारों को झकझोरा था। चौधरी साहब के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश के 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि की शुरुआत की गई। यह चौधरी साहब के सपनों का ही सम्मान है।

सीएम योगी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश में बड़े-बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्य हो रहे हैं। हाईवे, रेलवे, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, आईआईएम, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, शाकंभरी विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी पूरा होगा जब विकसित यूपी बनेगा और विकसित यूपी का संकल्प भी तभी पूरा होगा जब हमारा शामली विकसित होगा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यहां पलायन होता था। व्यापारी और नागरिक पलायन करता था। अब अपराधी पलायन करता है। पहले बेटी और व्यापारी गुहार लगाते थे कोई सुनवाई नहीं होती थी। अब अपराधी गले में तख्ती लटकाकर कहता है कि जान बख्श दो, ठेला लगाकर गुजरबसर कर लेंगे, मगर किसी को छेड़ेंगे नहीं।

सीएम ने प्रबुद्धजनों से अपील करते हुए कहा कि कैराना में पहले चरण में मतदान है, इसके लिए अभी से तैयार हो जाएं। आपको स्वयं तो मतदान करना ही है औरों को भी प्रेरित करना है। इस बार कैराना लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत को 80 से 90 तक ले जाना है। जनता के बीच जाकर बताना होगा कि उनके वोट की कीमत क्या है, क्या सही है और क्या गलत है। यह समाज के प्रबुद्धजनों का दायित्व है। आपको स्वयं मोदी जी का प्रतिनिधि बनकर घर घर जाना होगा।

मुख्यमंत्री ने भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि अगर यूपी से 80 सीटें आती हैं तो देश में 400 सीटें लाना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि कैराना में पीएसी की एक वाहिनी का गठन होने जा रहा है, उसके बाद इस पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का और बेहतर माहौल बनेगा।

इस अवसर पर बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसोदिया, जिला प्रभारी विकास अग्रवाल, रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र, जिलाध्यक्ष वाजिद अली, सांसद और बीजेपी लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी प्रदीप चौधरी, पूर्व मंत्री सुरेश राणा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

The post गलत वोट से कैराना में पलायन होता है, सही वोट से अपराधी पलायन करते है : योगी first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2194/feed 0