मेरठ - IBN BHARAT https://ibnbharat.com Top News | Breaking News | Live News Sun, 31 Mar 2024 17:40:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.2 https://ibnbharat.com/wp-content/uploads/2023/09/cropped-News-logo-by-A-2023-09-08T145010.360-32x32.png मेरठ - IBN BHARAT https://ibnbharat.com 32 32 मोदी की गारंटी पर यूपी को यकीन, भारत को भरोसाः सीएम योगी https://ibnbharat.com/archives/2284 https://ibnbharat.com/archives/2284#respond Sun, 31 Mar 2024 17:40:01 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2284 मेरठ। यह देश मोदी की गारंटी पर विश्वास करता है। मोदी की गारंटी का मतलब 12 करोड़ किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि, चार करोड़ गरीबों को आवास, दस करोड़ गरीबों के घर में रसोई गैस का सिलेंडर, 12 करोड़ के घरों में शौचालय की व्यवस्था, 80 करोड़ गरीबों को फ्री राशन, 60 करोड़ ... Read more

The post मोदी की गारंटी पर यूपी को यकीन, भारत को भरोसाः सीएम योगी first appeared on IBN BHARAT.

]]>

मेरठ। यह देश मोदी की गारंटी पर विश्वास करता है। मोदी की गारंटी का मतलब 12 करोड़ किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि, चार करोड़ गरीबों को आवास, दस करोड़ गरीबों के घर में रसोई गैस का सिलेंडर, 12 करोड़ के घरों में शौचालय की व्यवस्था, 80 करोड़ गरीबों को फ्री राशन, 60 करोड़ गरीबों को पांच लाख की स्वास्थ्य बीमा का कवर, मोदी की गारंटी के कारण यह देश एक स्वर में बोल रहा है– फिर एक बार मोदी सरकार। यही मोदी की गारंटी है, जो कहते हैं, वो करके रहते हैं। मोदी की गारंटी पर यूपी को यकीन और भारत को भरोसा है, क्योंकि मोदी केवल सपने नहीं बुनते, हकीकत बुनते हैं, इसीलिए लोग बार-बार मोदी जी को चुनते हैं।

उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी रण में रविवार को मेरठ में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन की अपील की। सीएम योगी ने मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल, कैराना से प्रदीप चौधरी, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, बिजनौर से एनडीए प्रत्याशी चंदन चौहान, बागपत से राजकुमार सांगवान को जिताने की अपील की।

सपा व कांग्रेस सरकारों के समय इस क्षेत्र ने कर्फ्यू की यातनाओं को झेला है
सीएम ने कहा कि इस क्षेत्र में 10 वर्ष के अंदर काफी परिवर्तन हुआ है। कांग्रेस व सपा सरकारों के समय इस क्षेत्र ने दंगा पॉलिसी व कर्फ्यू की यातनाओं को झेला है। जब भी समाज को जाति और परिवारवादियों के माध्यम से बांटने की चेष्टा होगी तो उसका फायदा उठाकर दंगावादी-कर्फ्यूवादी लोग न केवल आजीविका पर प्रहार करेंगे, बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा पर प्रहार करेंगे, बल्कि विकास को बाधित करने का भी प्रयास करेंगे। आज एक तरफ भाजपा व सहयोगी दल पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करते हुए पूरी मुश्तैदी व मजबूती के साथ कार्य कर रहे हैं तो दूसरी तरफ विभाजनकारी ताकतें परिवारवाद व जातिवाद के आधार पर सामाजिक तानेबाने को छिन्न-भिन्न करने का कार्य कर रही है।

यह चुनाव स्वार्थ के परिवार बनाम मोदी के परिवार का है
सीएम योगी ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं है, बल्कि उन लोगों को फिर से सही जगह दिखाने का है, जिन लोगों ने सामाजिक तानेबाने को छिन्न-भिन्न करने का कार्य किया है। यह चुनाव फैमिली फस्ट बनाम नेशन फस्ट, माफियाराज बनाम कानूनराज, भ्रष्टाचार बनाम जीरो टॉलरेंस, तुष्टिकरण बनाम सबका साथ-सबका विकास, स्वार्थ के परिवार बनाम मोदी के परिवार, जातिवाद बनाम गरीब कल्याण के बीच का है। एक तरफ विकास को लेकर चलने वाली सरकार है तो दूसरी तरफ हजार षडयंत्र करने वाले नापाक गठबंधन के लोग तमाम तरह के भ्रम की आवाज पैदा कर रहे हैं। हमें तय करना है कि हमें कर्फ्यू चाहिए या कांवड़ यात्रा।

चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ किसानों का सम्मान
सीएम योगी ने कहा कि किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ मिलना किसानों का सम्मान है। यूपी व देश का किसान इसके लिए पीएम के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता है। सीएम ने आह्वान किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 2014, 2017, 2019 और 2022 में आपने एनडीए गठबंधन को आशीर्वाद दिया है। एक बार फिर आपका आशीर्वाद 2024 में हमें प्राप्त हो।

पीएम मोदी ने 2014 के बाद नए भारत का दर्शन कराया है
सीएम योगी ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तकदीर व तस्वीर बदलकर नए भारत का दर्शन कराया है। यूपी के विकास में जो तत्व बाधक थे, उन बाधाओं को दूर कराकर उप्र को नेतृत्व व मार्गदर्शन देकर नए भारत के नए उप्र को प्रस्तुत किया है। पीएम ने मेरठ को विकास की अनेक सौगातें दीं। 12 लेन का एक्सप्रेसवे हाइवे, खेल विश्वविद्यालय, ओडीओपी के माध्यम से यहां उत्पाद को वैश्विक मान्यता प्रदान करने का कार्य, रेल-रोड-एयरकनेक्टिविटी को नए आयाम की ओर ले जाने का कार्य किया गया। इस क्षेत्र में आपके मार्गदर्शन में अन्नदाता किसानों के लिए अभूतपूर्व कार्य हुआ। महज सात वर्ष में उप्र के गन्ना किसानों को ढाई लाख करोड़ से अधिक की धनराशि खातों में भेजी गई। मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल का पुनरोद्धार हुआ तो छपरौली चीनी मिल को नए सिरे से बनाने का कार्य हुआ है। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, बागपत के सांसद सत्यपाल सिंह, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल, कैराना से भाजपा प्रत्य़ाशी प्रदीप चौधरी, मुजफ्फरनगर से भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान, बिजनौर से एनडीए प्रत्याशी चंदन चौहान, बागपत से राजकुमार सांगवान आदि मौजूद रहे।

The post मोदी की गारंटी पर यूपी को यकीन, भारत को भरोसाः सीएम योगी first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2284/feed 0
भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, एक्शन होगा, जरूर होगा : मोदी https://ibnbharat.com/archives/2279 https://ibnbharat.com/archives/2279#respond Sun, 31 Mar 2024 17:34:17 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2279 मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसके खिलाफ ऐक्शन जरूर होगा। उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस और इंडी गठबंधन को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि देश आजतक कांग्रेस और उसके साथियों के रवैये की कीमत चुका है। उन्होंने इंडी गठबंधन पर आरोप लगाते हुए ... Read more

The post भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, एक्शन होगा, जरूर होगा : मोदी first appeared on IBN BHARAT.

]]>

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसके खिलाफ ऐक्शन जरूर होगा। उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस और इंडी गठबंधन को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि देश आजतक कांग्रेस और उसके साथियों के रवैये की कीमत चुका है। उन्होंने इंडी गठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने कभी भी चौधरी चरण सिंह को वो सम्मान नहीं दिया जिसके वो वास्तव में हकदार थे। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को मेरठ में गौरव समारोह को संबोधित कर रहे थे।

*2014 और 2019 में भी मेरठ से ही की थी चुनावी अभियान की शुरुआत : मोदी*
उन्होंने कहा कि मेरठ की धरती क्रांति और क्रांतिवीरों की धरती है। इस धरती पर बाबा औघड़धाम का आशीर्वाद है। इसने चौधरी चरण सिंह जैसे महान सपूत देश को दिये हैं। हमारी सरकार को उन्हें भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरठ की इस धरती के साथ मेरा कुछ अलग ही रिश्ता है। उन्होंने बताया कि 2014 में और 2019 में उन्होंने चुनाव अभियान की शुरुआत मेरठ से की थी। अब 2024 के चुनाव की पहली रैली मेरठ में ही हो रही है।

तीसरी महाशक्ति बनते ही दूर होगी देश से गरीबी : मोदी
पीएम ने कहा कि 2024 का चुनाव विकसित भारत बनाने और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए है। उन्होंने बताया कि भारत जब 2014 में दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था, तब यहां चारों तरफ गरीबी थी। जब भारत पांचवें नंबर पर पहुंचा तब 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकलने में सफल हुए। मोदी ने कहा कि आपको गारंटी देता हूं जब भारत दुनिया में नंबर तीन पर पहुंचेगा तो देश में गरीबी तो दूर होगी ही लेकिन साथ साथ एक सामर्थ्यवान, सशक्त मध्यम वर्ग देश को नई ऊर्जा देता होगा।

10 साल में विकास का सिर्फ ट्रेलर देखा है
पीएम ने कहा कि भारत का समय आ गया है। आज भारत में तेजी से आधुनिक इंन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर अभूतपूर्व निवेश कर रहा है। हर सेक्टर में नौजवानों के लिए अनगिनत नये अवसर बन रहे हैं। हमारी सरकार भी तीसरे कार्यकाल की तैयारी में अभी से जुट गई है। हम आने वाले पांच साल का रोडमैप बना रहे हैं। नई सरकार बनने के बाद पहले 100 दिनों में कौन कौन से बड़े फैसले लेने हैं इसपर तेजी से काम चल रहा है। पिछले 10 साल में विकास का मोमेंटम बना वो और तेजी से आगे बढ़ेगा। इन 10 साल में आपने विकास का ट्रेलर ही देखा है, अभी हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।

असंभव को संभव करके दिखाया है
पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार के 10 साल का रिपोर्ट कार्ड आपके सामने है। इन 10 सालों में ऐसे अनेक काम हुए हैं। जिनको पहले असंभव मान लिया गया था। पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनेगा ये लोगों को असंभव लगता था। लेकिन राममंदिर भी बना है और हर रोज वहां लाखों लोग दर्शन के लिए जा रहे हैं। कभी वन रैंक वन पेंशन लागू होगा इसकी हमारे सेना के जवानों ने आशा छोड़ दी थी, ये भी असंभव लगता था। हमने न केवल वन रैंक वन पेंशन को लागू किया बल्कि पूर्व सैनिकों को उनके हक का एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा दिया। इसी प्रकार तीन तलाक के खिलाफ एक सख्त कानून भी लोगों को असंभव लगता था। आज तीन तलाक के खिलाफ न केवल कानून बन चुका है। बल्कि हजारों मुस्लिम बहनों की जिंदगी भी बचा रहा है। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण भी पहले असंभव लगता था, लेकिन नारी शक्ति वंदन अधिनियम आज सच्चाई बन चुका है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 कभी हटेगी, ये भी लोगों को असंभव लगता था। लेकिन अनुच्छेद 370 हटा और जम्मू कश्मीर का विकास अब तेज गति से हो रहा है। यही वजह है कि लोग बीजेपी को 370 सीटों का आशीर्वाद दे रहे हैं।

भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहा हूं, इससे कुछ लोग बौखलाए हुए हैं
प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 साल में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई शुरू हुई है। हमने सुनिश्चित किया है कि गरीब का पैसा बीच में कोई और न हड़प पाए। हमारी सरकार ने कागजों से 10 करोड़ फर्जी लाभार्थी हटाए हैं। पहले ऐसी सरकार थी जिसका जन्म नहीं हुआ ऐसे लोगों के नाम पर पैसे जाते थे, ऐसे 10 करोड़ नाम मोदी ने हटाने की हिम्मत की। ऐसा करके हमने देशवासियों के पौने तीन लाख करोड़ रुपए गलत हाथों में जाने से बचाए हैं। उन्होंने कहा कि मैं भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहा हूं इससे कुछ लोग बौखलाए हुए हैं, वो अपना आपा खो बैठे हैं। मोदी का मंत्र है भ्रष्टाचार हटाओ, और वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। ये चुनाव इन दो खेमों की लड़ाई है। जब मोदी पूरी ताकत से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, तो इन लोगों ने मिलकर इंडी गठबंधन बना लिया है। इन्हें लगता है कि मोदी इनसे डर जाएगा। मेरे लिए मेरा भारत मेरा परिवार है। बड़े बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे हैं। सुप्रीम कोर्ट तक जमानत नहीं मिल रही है। इसलिए कई भ्रष्टाचारियों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आपने टीवी पर देखा होगा कहीं बिस्तर के नीचे से, कहीं दीवारों से तो कहीं वॉशिंग मशीन से नोटों के ढेर निकल रहे हैं। मैं भ्रष्टचारियों पर सिर्फ कार्रवाई ही नहीं कर रहा… मेरी गारंटी है इन भ्रष्टाचारियों और बेइमानों ने जिनका धन लूटा है उसे मैं लौटा भी रहा हूं। हमने भ्रष्टाचारियों की संपत्ति जब्त करके 17 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा, जिनके पैसे गये थे उन्हें वापस लौटा दिया।

कांग्रेस का नया कारनामा किया उजागर
प्रधानमंत्री ने बताया कि आज ही कांग्रेस का एक और देश विरोधी कारनामा देश के सामने आया है। तमिलनाडु में भारत के समुद्री तट से कुछ दूर श्रीलंका और तमिलनाडु के बीच में समुद्र में एक द्वीप है। ये सुरक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। देश आजाद हुआ तब ये हमारे पास था। लेकिन कांग्रेस ने चार-पांच दशक पहले कह दिया कि ये द्वीप फालतू और गैर जरूरी है। इसके बाद मां भारती का एक अंग कांग्रेस के लोगों ने काट दिया और भारत से अलग कर दिया। देश कांग्रेस के रवैये की कीमत आजतक चुका रहा है। भारत के मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समंदर में जाते हैं और जब इस द्वीप की तरफ जाते हैं तो इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। उनकी नाव को कब्जा कर लिया जाता है। ये कांग्रेस के पाप का परिणाम है कि हमारे मछुआरे आज भी सजा भुगत रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सहित भाजपा और एनडीए के वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

The post भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, एक्शन होगा, जरूर होगा : मोदी first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2279/feed 0
मेरठ इतिहास में दर्ज नहीं होता, इतिहास रचता है : योगी आदित्यनाथ https://ibnbharat.com/archives/2146 https://ibnbharat.com/archives/2146#respond Wed, 27 Mar 2024 15:20:52 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2146   मेरठ। तीन दशक पहले जिस तरह अरुण गोविल ने रामायण में मजबूती के साथ श्रीराम के जीवन को जीवंत किया था, आज वो मेरठ की पहचान बनने जा रहे हैं। अरुण गोविल अब मेरठ में इतिहास रचेंगे, क्योंकि मेरठ इतिहास में दर्ज नहीं होता, बल्कि ये हमेशा इतिहास रचता है। ये बातें बुधवार को ... Read more

The post मेरठ इतिहास में दर्ज नहीं होता, इतिहास रचता है : योगी आदित्यनाथ first appeared on IBN BHARAT.

]]>
 

मेरठ।

तीन दशक पहले जिस तरह अरुण गोविल ने रामायण में मजबूती के साथ श्रीराम के जीवन को जीवंत किया था, आज वो मेरठ की पहचान बनने जा रहे हैं। अरुण गोविल अब मेरठ में इतिहास रचेंगे, क्योंकि मेरठ इतिहास में दर्ज नहीं होता, बल्कि ये हमेशा इतिहास रचता है। ये बातें बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने शहर के डॉक्टर, प्रोफेशनल्स, सीए, टीचर्स और उद्यमियों के बीच पहुंचकर बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल के पक्ष में मतदान की अपील की।

सीएम योगी ने मेरठ के वर्तमान सांसद राजेन्द्र अग्रवाल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सहजता और ईमानदारी के साथ अपना उत्तराधिकारी अरुण गोविल जी को चुना है। अरुण गोविल जिन्होंने तीन दशक पहले कालजयी धारावाहिक रामायण में श्रीराम के जीवन का अभिनय करके लोकप्रियता हासिल की और कोरोना काल में भी यह सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्यक्रम बना, इससे दूरदर्शन की टीआरपी बढ़ गई। अब अरुण गोविल मेरठ की पहचान बनने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले हमारे पर्व और त्योहारों में ज्यादातर फूहड़ गीत बजाए जाते थे। मगर इस बार एक गीत जो हर जगह बजता दिखा कि ‘जो राम को लाए हैं…।’ सुनकर बहुत सुकून हुआ। यही बदलाव का सूचक है। उन्होंने कहा कि पहले होली पर ‘होली खेले रघुवीरा अवध में…’ गीत गाये जाते थे, मगर जब हम अयोध्या जाते थे तब वहां होली खेलते रघुवीर नहीं मिलते थे। इस बार अयोध्या में श्रीराम ने पूरी भव्यता के साथ होली खेली है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरठ में हो रहे परिवर्तनों का साक्षी आज पूरा देश बन रहा है। यहां 32 हजार करोड़ रुपये से रैपिड रेल का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बनने से मेरठ के लोग एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय मेरठ में बनाया जा रहा है। उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे का जिक्र करते हुए कहा कि यही विकास की तस्वीर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बार-बार इसीलिए जीत रहे हैं क्योंकि उन्होंने देश में विकास करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में आज सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। आतंकवाद पर लगाम लगी है। पहले धारा 370 हटाने की किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी ने उसे भी हटाया कर दिखाया है। उन्होंने जनता से पूछा किया जो पीएम मोदी ने किया है क्या सपा, बसपा और कांग्रेस ऐसा कर पाती? सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है लेकिन, विपक्ष ने हमेशा जातिवाद को प्राथमिकता दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के पूरब, पश्चिम, उत्तर या दक्षिण कहीं चले जाएं, 18वीं लोकसभा में जनता के सामने कभी भी असमंजस की स्थिति नहीं है। जनता के सामने हर तरफ विकास ही विकास है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करेगा। इसके साथ ही विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी और देश ग्लोबल लीडर बनकर उभरेगा। एक वो लोग हैं कर्फ्यू लगाते, दंगाइयों को गले लगाते थे और एक भाजपा सरकार है जो कांवड़ यात्रा कराती है और दंगाइयों को इलाज करती है। सीएम ने कहा कि बेटी और व्यापारी को सुरक्षा, युवाओं को आजीविका केवल भाजप दे सकती है।

सीएम योगी ने इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित गरीब कल्याण योजनाओं की उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने मेरठ में 26 अप्रैल को होने वाली वोटिंग के लिए अभी से तैयारी करने का आह्वान किया। कहा कि आप सब स्वयं अरुण गोविल बनकर घर-घर जाइए और जनता के बीच प्रधानमंत्री मोदी के विजन को रखिए।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, प्रदेश सरकार में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, सोमेन्द्र तोमर, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, सांसद प्रत्याशी अरुण गोविल सहित पार्टी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

The post मेरठ इतिहास में दर्ज नहीं होता, इतिहास रचता है : योगी आदित्यनाथ first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2146/feed 0