मथुरा - IBN BHARAT https://ibnbharat.com Top News | Breaking News | Live News Mon, 08 Apr 2024 02:13:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.2 https://ibnbharat.com/wp-content/uploads/2023/09/cropped-News-logo-by-A-2023-09-08T145010.360-32x32.png मथुरा - IBN BHARAT https://ibnbharat.com 32 32 बांके बिहारी का दर्शन के लिए उमड़ी भीड़,जाम हुईं सड़कें, लगी लंबी लाइन https://ibnbharat.com/archives/2428 https://ibnbharat.com/archives/2428#respond Mon, 08 Apr 2024 02:13:40 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2428 मथुरा।वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए रविवार को इस कदर भीड़ उमड़ी कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पाई।रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बांके बिहारी मंदिर को जाने वाली सभी गलियां खचाखच श्रद्धालुओं से भरी नजर आईं। मंदिर के प्रवेश द्वारों पर श्रद्धालुओं के बीच आपाधापी ... Read more

The post बांके बिहारी का दर्शन के लिए उमड़ी भीड़,जाम हुईं सड़कें, लगी लंबी लाइन first appeared on IBN BHARAT.

]]>

मथुरा।वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए रविवार को इस कदर भीड़ उमड़ी कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पाई।रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बांके बिहारी मंदिर को जाने वाली सभी गलियां खचाखच श्रद्धालुओं से भरी नजर आईं। मंदिर के प्रवेश द्वारों पर श्रद्धालुओं के बीच आपाधापी मची रही। भीड़ के दबाव में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह फंसे दिखे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को हालत पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं यहां आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों ने वृंदावन जाम कर दिया।

रविवार सुबह से मंदिरों के पट बंद होने तक जबरदस्त जाम लगा दिखाई दिया। शहर के प्रवेश मार्गों पर वाहनों को लंबी कतार लग गई। श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे। वहीं स्थानीय लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

The post बांके बिहारी का दर्शन के लिए उमड़ी भीड़,जाम हुईं सड़कें, लगी लंबी लाइन first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2428/feed 0
अयोध्या, काशी के बाद अब फोकस मथुरा-वृंदावन पर : योगी आदित्यनाथ https://ibnbharat.com/archives/2338 https://ibnbharat.com/archives/2338#respond Thu, 04 Apr 2024 18:21:03 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2338   मथुरा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या और काशी के बाद अब मथुरा और वृंदावन पर सरकार का पूरा फोकस है। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन में विकास की गति को और तेज किया जाएगा। उन्होंने न्यायालयों में चल रहे मामलों में भी जीत मिलने की उम्मीद जताई। साथ ही कांग्रेस और इंडी गठबंधन के ... Read more

The post अयोध्या, काशी के बाद अब फोकस मथुरा-वृंदावन पर : योगी आदित्यनाथ first appeared on IBN BHARAT.

]]>

 

मथुरा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या और काशी के बाद अब मथुरा और वृंदावन पर सरकार का पूरा फोकस है। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन में विकास की गति को और तेज किया जाएगा। उन्होंने न्यायालयों में चल रहे मामलों में भी जीत मिलने की उम्मीद जताई। साथ ही कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों को चेतावनी भी दी कि मातृ शक्ति का अपमान करने वालों को पूरा देश सबक सिखाने के लिए तैयार है। सीएम ने कहा कि मथुरा राधा रानी और यमुना मइया की भूमि है। यहां मातृशक्ति पर ओछी टिप्पणी करने वालों को भगवान भी बचा पाएंगे या नहीं, इसमें भी संदेह है। मुख्यमंत्री गुरुवार को यहां सेठ बी.एन. पोद्दार इण्टर कॉलेज मैदान में आयोजित विजय संकल्प नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वर्तमान सांसद और बीजेपी की ओर से लोकसभा प्रत्याशी हेमा मालिनी के पक्ष में प्रचार किया। सीएम योगी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं।

राजनीति करने लायक नहीं रहेंगे इंडी गठबंधन वाले
मुख्यमंत्री ने वर्तमान सांसद हेमा मालिनी को तीसरी बार प्रतिष्ठित मथुरा सीट से नामांकन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तीसरी बार हेमा जी यहां से प्रत्याशी बनी हैं तो दूसरी पार्टियों के पास प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिल रहे। उन्हें उधार में प्रत्याशी लेने पड़ रहे हैं और जब उधार में भी नहीं मिल रहे तो कांग्रेस के नेता अपना आपा खो चुके हैं। मातृ शक्ति पर अपमानजनक टिप्पणी करके आधी आबादी का अपमान करने पर उतारू हो चुके हैं। मगर इंडी गठबंधन वालों को जानकारी होनी चाहिए कि ये राधे रानी और यमुना मइया की भूमि है। अगर आधी आबादी का अपमान करोगे तो पूरा भारत ऐसा सबक सिखाएगा कि राजनीति करने लायक नहीं रहोगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, मगर इसका मतलब ये नहीं कि हम मातृशक्ति का अपमान करे।

कांग्रेसियों को भगवान भी बचा पाएगा या नहीं, इसपर संदेह

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें व्यक्तिगत रूप से कोई पसंद हो न हो, मगर हम कला, संस्कृति और जाति को टार्गेट नहीं कर सकते। अगर कोई ऐसा कर रहा है तो वो अपने लिए खुद गड्ढा खोद रहा है। उन्होंने कहा कि मथुरा कला की भूमि है। भगवान कृष्ण ने 16 कलाओं के साथ यहीं पर अवतार लिया है। कला का सम्मान करने के लिए इससे अच्छी भूमि कौन हो सकती है। इसलिए भारत की सुविख्यात सिने अदाकारा जिन्होंने अपनी कला और प्रतिभा के माध्यम से भारत की संस्कृति और सभ्यता को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में पूरा जीवन लगा दिया हो। इनके मंचन को देखने के लिए दुनियाभर के लाखों लोग जुटते हैं। इसका सम्मान कौन भारतीय नहीं करेगा, यदि ये भी कांग्रेसियों को बुरा लगता है, तो उन्हें भगवान भी बचा पाएगा या नहीं इसपर संदेह होता है।

न्यायालयों में भी अंतत: हमारी जीत होनी है
सीएम योगी ने सवाल किया कि 60 साल तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने काशी, मथुरा और अयोध्या में विकास क्यों नहीं किया। हेमा मालिनी जी के सुझाव पर मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव का विकास ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से यहां विकास कार्यों को सुनिश्चित किया गया है। ऐसे ही सभी तीर्थों में विकास तेज गति से आगे बढ़ रहा है। कई जगह न्यायालयों में मामला होने के कारण हमें रुकना पड़ता है। मगर हम यही मानकर चलते हैं कि अंतत: हमारी जीत होनी है। हमने अयोध्या के लिए 500 साल तक इंतजार किया मगर संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटे और अंतत: परिणाम हमारे पक्ष में आया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर क्या वजह थी कि अयोध्या में श्रीराम के मंदिर का निर्माण सपा, बसपा और कांग्रेस ने नहीं किया। ये लोग तो रामभक्तों पर गोली चलाते थे। कोई जय श्रीराम भी कह देता था तो उनपर लाठी और गोलियां चलती थीं।

नमामि गंगे की तर्ज पर चलेगा यमुना मइया की शुद्धि का अभियान
मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी और अयोध्या में विकास के कार्य लाइनअप हैं। अब हमारा पूरा फोकस ब्रज भूमि पर है। 84 कोसी, गोवर्धन परिक्रमा, बरसाना परिक्रमा और यमुना मइया की शुद्धि के साथ ही यहां के कुंडों का सौंदर्यीकरण जैसे सभी कार्य यहां की जनभावना के आधार पर किये जाने हैं। ये सभी कार्य युद्ध स्तर पर आगे बढ़ने वाले हैं। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या, मथुरा और काशी में सबसे पहले चुनाव मथुरा में हो रहा है। ये एक संदेश है जो पूरे देश के लिए स्पष्ट होना चाहिए। अयोध्या और काशी में काम हो चुका है। अब मथुरा वृंदावन के विकास के लिए तीसरी बार हेमा जी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने के लिए सभी को लगना होगा। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे की तर्ज पर यमुना मइया की शुद्धि के लिए अभियान चलाया जाएगा।

मथुरा वासियों को विंध्यवासिनी धाम आने का निमंत्रण
मुख्यमंत्री ने मथुरा वासियों को मीरजापुर में विंध्यवासिनी धाम आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि विंध्य धाम में जहां पहले दो लोग एकसाथ नहीं चल सकते थे आज वहां 100 लोग के लिए जगह हो चुकी है। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस, सपा और बसपा ये सभी कार्य कर सकते थे। क्या वे व्यापारियों और बेटियों को सुरक्षा का माहौल दे सकते थे। व्यापारी और बेटियों के लिए इनकी धारणा क्या है वो इनके भाषणों को सुनकर समझा जा सकता है। ऐसे में इन लोगों से कोई उम्मीद करना और अपना वोट इनपर खराब करने की जरूरत नहीं है। हमारा वर्तमान सुरक्षित और उज्ज्वल रहे और भविष्य उन्नति की नई पराकाष्ठा को प्राप्त करते हुए विकसित भारत की संकल्पना को साकार होता देख सकें। इसके लिए हमें हेमा जी को पिछले दो बार में जितने वोट मिले थे उन दोनों को जोड़कर जितना आए उससे ज्यादा वोटों से जिताना होगा।

56 इंच चौड़ा राष्ट्रीय स्वाभिमान
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार भारत ने ऐसी सरकार को देखा है, जिसने भारत की भावना के अनुरूप उसके सम्मान की रक्षा की, सुरक्षा और समृद्धि का वातावरण प्रदान किया। राष्ट्रीय स्वाभिमान को 56 इंच चौड़ा करते हुए दुनिया में भारत के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है। आज देश में वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा, गरीब कल्याण की योजनाएं गरीबों तक सीधे पहुंच रही हैं।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, चौधरी लक्ष्मी नारायण, राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, प्रभारी अशोक कटारिया, विधायकगण पूरन प्रकाश, ठाकुर मेघ श्याम सिंह, राजेश चौधरी, लोकसभा प्रभारी श्याम भदौरिया, डॉ देवेन्द्र शर्मा, जिला प्रचायत अध्यक्ष चौधरी किशन सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी योगेश चौधरी, पूर्व सांसद कुंवर मानवेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष रालोद राजपाल आदि गणमान्य मौजूद रहे।

 

The post अयोध्या, काशी के बाद अब फोकस मथुरा-वृंदावन पर : योगी आदित्यनाथ first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2338/feed 0
मथुरा से तीसरी बार संसद जाने को तैयार जाट बहू हेमामालिनी https://ibnbharat.com/archives/2327 https://ibnbharat.com/archives/2327#respond Thu, 04 Apr 2024 17:59:21 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2327   मथुरा। जाटों की बहू ‘ड्रीम गर्ल’ हेमामालिनी को भाजपा ने लगातार तीसरी बार मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। पीएम मोदी की गारंटी और सीएम योगी पर यकीन हेमा मालिनी की हैट्रिक बनाने में सहायक सिद्ध होगी। वहीं अभिनेता धर्मेंद्र की पत्नी होने के नाते, वह मथुरा के लिए एक आदर्श ... Read more

The post मथुरा से तीसरी बार संसद जाने को तैयार जाट बहू हेमामालिनी first appeared on IBN BHARAT.

]]>
 

मथुरा। जाटों की बहू ‘ड्रीम गर्ल’ हेमामालिनी को भाजपा ने लगातार तीसरी बार मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। पीएम मोदी की गारंटी और सीएम योगी पर यकीन हेमा मालिनी की हैट्रिक बनाने में सहायक सिद्ध होगी। वहीं अभिनेता धर्मेंद्र की पत्नी होने के नाते, वह मथुरा के लिए एक आदर्श उम्मीदवार हैं, जहाँ जाट मतदाता करीब 35% हैं। इस बार चुनावों में जयंत चौधरी का साथ भी भाजपा को मिलने जा रहा है, इससे मथुरा वासियों की बहू हेमा मालिनी की जीत निश्चित मानी जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी के लिए मथुरा लोकसभा सीट काफी महत्वपूर्ण है। भाजपा इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है। इसके लिए पूरी रणनीति के साथ भाजपा ने हेमा मालिनी को मथुरा से तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने पिछले दो लोकसभा चुनावों में प्रतिद्वंदियों को कड़ी शिकस्त दी। हेमा मालिनी अभिनेता धर्मेंद्र देओल की पत्नी है। इस नाते मथुरा के लोग उन्हें जाट की बहू ही मानते है। मथुरा जाट बाहुल्य क्षेत्र है। यमुना किनारे बसे मथुरा में करीब 35 फीसदी जाट मतदाता है। मथुरा सीट पर 17 बार चुनाव हुए, जिसमें 12 बार जाट बिरादरी के उम्मीदवार विजयी रहे। 1991 से 1999 तक चार बार मथुरा सीट भाजपा के कब्जे में रही। 2004 में मथुरा सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। 2009 में आरएलडी के जयंत चौधरी मथुरा से सांसद बने।

2014 में भाजपा ने हेमा मालिनी को चुनाव मैदान में उतारा। सिने स्टार हेमा ने अपने स्टारडम और मोदी लहर के चलते मथुरा की सीट भाजपा के खाते में आयी। वहीं 2019 में हुए चुनाव में हेमा के पति अभिनेता धर्मेंद्र ने भी उनके लिए प्रचार किया और उनके पक्ष में भारी भीड़ जुटाई थी। डबल इंजन सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के चलते एक बार फिर 2019 में मथुरा पर कमल खिला और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी सांसद बनी। हेमा मालिनी ने अपने दोनों कार्यकाल में सक्रिय रही। संसद से लेकर अपने क्षेत्र में भी हेमा लगातार संपर्क में रहीं। राजनीति के जानकारों का मानना है कि हेमा के साथ आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी एनडीए में शामिल होने के बाद भाजपा को न केवल मथुरा और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में जाट मतदाताओं को अपने पाले में लाने में मदद मिलेगी, बल्कि हरियाणा और अन्य जगहों पर भाजपा को इसका फायदा मिलेगा। दिलचस्प बात यह है कि हेमा ने 2014 में मथुरा सीट पर जयंत को 3 लाख से अधिक मतों से हराया था।

The post मथुरा से तीसरी बार संसद जाने को तैयार जाट बहू हेमामालिनी first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2327/feed 0
हेमा मालिनी के सामने बॉक्सर विजेंदर सिंह लड़ेंगे चुनाव,कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार https://ibnbharat.com/archives/2264 https://ibnbharat.com/archives/2264#respond Sun, 31 Mar 2024 01:59:29 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2264 मथुरा।उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा से काफी इंतजार के बाद आखिर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर ही दी।कांग्रेस ने यहां से सांसद भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को टक्कर देने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाक्सर विजेंदर सिंह को उम्मीदवार बनाया है।मथुरा लोकसभा में दूसरे चरण 26 अप्रैल को मतदान होगा। ... Read more

The post हेमा मालिनी के सामने बॉक्सर विजेंदर सिंह लड़ेंगे चुनाव,कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार first appeared on IBN BHARAT.

]]>

मथुरा।उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा से काफी इंतजार के बाद आखिर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर ही दी।कांग्रेस ने यहां से सांसद भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को टक्कर देने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाक्सर विजेंदर सिंह को उम्मीदवार बनाया है।मथुरा लोकसभा में दूसरे चरण 26 अप्रैल को मतदान होगा।

मथुरा लोकसभा से अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंदर सिंह को कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर चुनावी मुकाबला बेहद रोमांचक बना दिया है।मथुरा से दो बार की सांसद हेमा मालिनी और बॉक्सर विजेंदर सिंह में सीधी टक्कर होगी।जाट बाहुल्य लोकसभा में कांग्रेस ने जाट कार्ड खेल कर लोकसभा चुनाव में सभी को चौंका दिया है।भाजपा ने मथुरा से दो बार की सांसद मालिनी को उम्मीदवार बनाया है। बरहाल मथुरा में हेमा मालिनी को रालोद का भी साथ मिला हुआ है।

भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में मथुरा में जीत का परचम लहराया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में हेमा मालिनी को टक्कर देने के लिए 12 अन्य उम्मीदवार मैदान में थे।कांग्रेस से महेश पाठक, राष्ट्रीय लोक दल से कुंवर नरेंद्र सिंह, स्वतंत्र जनताराज पार्टी से ओम प्रकाश चुनावी मैदान में थे,लेकिन हेमा मालिनी ने जबरदस्त जीत का परचम लहराया था। वहीं 2014 में भी हेमा मालिनी ने जीत का परचम लहराया थी।भाजपा ने मथुरा से लगातार तीसरी बार हेमा मालिनी को चुनावी मैदान में उतारा है।अब देखना होगा कि मथुरा से लगातार जीत का परचम फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी लहराएंगी हैं या अंतरराष्ट्रीय बाॅक्सर विजेंदर सिंह लहराएंगे।

The post हेमा मालिनी के सामने बॉक्सर विजेंदर सिंह लड़ेंगे चुनाव,कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2264/feed 0
किसी के लिए फैमिली फर्स्ट, मोदी के लिए नेशनः योगी https://ibnbharat.com/archives/2140 https://ibnbharat.com/archives/2140#respond Wed, 27 Mar 2024 15:15:54 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2140   मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनावी समर में दो पक्ष स्पष्ट नजर आ रहे हैं। एक के लिए फैमिली फर्स्ट है तो मोदी के नेतृत्व वाले पक्ष के लिए नेशन फर्स्ट है। एक पक्ष अपने कृत्यों से माफिया राज को प्रश्रय देता है तो मोदी जी का पक्ष कानून के राज को प्रभावी ... Read more

The post किसी के लिए फैमिली फर्स्ट, मोदी के लिए नेशनः योगी first appeared on IBN BHARAT.

]]>
 

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनावी समर में दो पक्ष स्पष्ट नजर आ रहे हैं। एक के लिए फैमिली फर्स्ट है तो मोदी के नेतृत्व वाले पक्ष के लिए नेशन फर्स्ट है। एक पक्ष अपने कृत्यों से माफिया राज को प्रश्रय देता है तो मोदी जी का पक्ष कानून के राज को प्रभावी ढंग से लागू करता है। एक पक्ष भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है तो मोदी जी का पक्ष जीरो टालरेंस का पक्षधर है। एक पक्ष तुष्टिकरण, जाति-मत-मजहब के आधार पर समाज को बांटना चाहता है, लेकिन दूसरे पक्ष में मोदी जी के नाम पर सबका साथ, सबका विकास के माध्यम से गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव जरूरतमंदों को देने का भाव दिखाई देता है। एक तरफ फैमिली फर्स्ट की बात करने वाले लोग हैं तो दूसरी तरफ 140 करोड़ लोगों को परिवार मानने वाले मोदी हैं। हमें मोदी के परिवार का हिस्सा बनकर नए भारत का दर्शन करना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार से लोकसभा चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली। उन्होंने मथुरा में पहली जनसभा कर प्रबुद्धजनों से संवाद बनाते हुए सांसद व भाजपा उम्मीदवार हेमामालिनी के पक्ष में वोट देने की अपील की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विकास योजनाओं को गिनाकर मोदी का मतलब भी बताया।

500 वर्ष में पहली बार श्रीराम ने अपने धाम में कराए होली के दर्शन
सीएम ने कहा कि हम सभी ने ‘होली खेले ऱघुबीरा’ भजन सुना है, लेकिन 500 वर्ष में पहली बार अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने अपने धाम में विराजमान होकर होली के साक्षात दर्शन भी कराए। मथुरा-वृंदावन की गलियां भी इंतजार कर रही थीं। दुनिया के अंदर मथुरा-वृंदावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन, नंदगांव, बलदेव में खेली गई होली की चर्चा है। श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बनती है।

इसी धऱती का जज्बा नई ताकत व नई ऊर्जा प्रदान करने वाला
सीएम ने कहा कि इस धरती का प्रताप व ताकत है कि 2021 में यमुना मैया के तट पर यहां वैष्णव महाकुंभ का आयोजन हुआ था। वृंदावन बिहारी लाल की असीम कृपा हम पर थी, वैष्णव कुंभ जब तक था तब तक कोरोना का पता नहीं, कुंभ के विसर्जन के उपरांत कोरोना आ गया। यहां का जज्बा नई ताकत व नई ऊर्जा प्रदान करने वाला था। उसी ताकत के बल पर उप्र जैसे बड़े राज्य की आबादी को पीएम मोदी के मार्गदर्शन में कोरोना से बचाव करने में हम सफलता प्राप्त कर सके।

हर नागरिक की संतुष्टि ही मोदी का आधार
सीएम योगी ने कहा कि 10 वर्ष में आपने बदलते हुए नए भारत को देखा है। सीमा सुरक्षित हुई तो इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े-बड़े कार्य भी हुए। हाइवे, रेलवे, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, नए संस्थानों का निर्माण व बिना भेदभाव जरूरतमंदों को गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 2014 के पहले जाति, मत, मजहब को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाती थीं। 2014 के बाद सिर्फ सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के अनुरूप बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। हर गरीब, व्यापारी, महिला, नौजवान, किसान को लाभ मिल रहा है। सुरक्षा-सब्सिडी सबको दे रहे हैं। तुष्टिकरण नहीं, बल्कि मोदी जी ने हर नागरिक की संतुष्टि को आधार बनाया है। नए भारत में युवा की आजीविका की व्यवस्था, आस्था का सम्मान, पौराणिक विरासत के संरक्षण का कार्य भी हो रहा है। विकास के साथ आम नागरिकों को जोड़ने का कार्य हो रहा है। बेटी-बहन और व्यापारी को सुरक्षा की गारंटी है। किसान को विकास के अभियान के साथ जोड़ने की गारंटी ही मोदी की गारंटी है।

अब पीठ पर सामान बांधकर कई किमी. नहीं जाते सैनिक
सीएम ने कहा कि हम बिना भेदभाव 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हैं। 2014 के पहले पूर्वोत्तर के राज्यों में उग्रवाद, अलगावाद चरम पर था। जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाज हावी थे। सुरक्षा के जवान चोटिल होते थे। आज जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी समाप्त, धारा-370 समाप्त हो गया। 1952 में कांग्रेस ने यह दंश दिया था, जो देश में उग्रवाद का कारण बना था, लेकिन उसका निदान मोदी जी ने कर दिया। आज कोई भारत की सीमा में घुसपैठ या आतंकी घटना का साहस नहीं कर सकता। यशस्वी नेतृत्व होने से सर्वांगीण विकास होता है। आज सीमावर्ती क्षेत्रों तक भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर पहुंचा है। पहले सैनिकों को कई किमी. दूर तक पीठ पर सामान बांधकर जाना पड़ता था, लेकिन अब सीमा क्षेत्र तक भारत की कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है।

गंगा मैया के बाद अब यमुना की बारी है…
सीएम ने कहा कि जब पहली बार सांसद के रूप में हेमामालिनी सदन में पहुंचीं तो कहा कि मैं ब्रज क्षेत्र की प्रतिनिधि बनकर आई हूं। उन्होंने यहां की पीड़ा बताई। आपके सांसद के मुंह से जो आवाज संसद में उठी थी, वह वैसे ही साकार होगी, जैसे एक-एक सपने साकार हो रहे हैं। सीएम ने कहा कि पांच हजार वर्ष पहले श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में पूरी लीलाएं रचीं। उसकी साक्षी बनीं थीं यमुना मैया। यमुना मैया की आवाज संसद में उठी थी, तब उसी समय नमामि गंगे योजना बनाई गई। भारत सरकार ने कार्यक्रम भी प्रारंभ कर दिए। नमामि गंगे के माध्यम से प्रयागराज कुंभ या माघ मेले में संगम में शुद्ध पेयजल भी मिलता है। गंगा मैया के बाद अब यमुना मैया की बारी है।

समस्या नहीं, समाधान का क्षेत्र है ब्रज
सीएम ने कहा कि कला का प्रतिनिधि आपका प्रतिनिधित्व कर संसद में आवाज बुलंद कर रही हैं। फिल्म जगत की नामचीन कलाकार होने के बाद भी हेमामालिनी ने संसदीय क्षेत्रों के मुद्दों को संसद, मंत्रालयों व मुख्यमंत्री के समक्ष बातों को रखकर समस्या के समाधान पर चर्चा करती हैं। ऐसे जनप्रतिनिधियों की बदौलत ही समस्याओं से समाधान का रास्ता निकलता है। ब्रज क्षेत्र समस्या नहीं, समाधान देता है।

प्रबुद्धजन सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी व सांसद हेमामालिनी, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया, नीलश्याम सिंह, ओमप्रकाश सिंह, योगेश चौधरी आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर किया दर्शन-पूजन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने धर्मनगरी मथुरा से प्रबुद्ध सम्मेलन का आगाज किया। चुनावी रण के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दर्शन-पूजन किया। सीएम ने श्रीकृष्ण से स्वस्थ, समृद्धि यूपी की कामना करते हुए सभी की खुशहाली की प्रार्थना की।

The post किसी के लिए फैमिली फर्स्ट, मोदी के लिए नेशनः योगी first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2140/feed 0
राज्य जीएसटी ने की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला लदे ट्रक पर 90 लाख का जुर्माना https://ibnbharat.com/archives/2012 https://ibnbharat.com/archives/2012#respond Sat, 23 Mar 2024 04:48:03 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2012     मथुरा।मथुरा जीएसटी की सचल दल इकाई ने पान मसाला लदे ट्रक को पकड़ा और 90 लाख का जुर्माना लगाया। ट्रक को कानपुर से गुवाहाटी जाना था लेकिन वह अपने रूट से 350 किमी दूर दिल्ली रोड पर मथुरा में पकड़ लिया गया। फ़र्म द्वारा पूरा जुर्माना जमा कराया गया। कार्रवाई करने वाली सचल ... Read more

The post राज्य जीएसटी ने की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला लदे ट्रक पर 90 लाख का जुर्माना first appeared on IBN BHARAT.

]]>
 

 

मथुरा।मथुरा जीएसटी की सचल दल इकाई ने पान मसाला लदे ट्रक को पकड़ा और 90 लाख का जुर्माना लगाया। ट्रक को कानपुर से गुवाहाटी जाना था लेकिन वह अपने रूट से 350 किमी दूर दिल्ली रोड पर मथुरा में पकड़ लिया गया। फ़र्म द्वारा पूरा जुर्माना जमा कराया गया।

कार्रवाई करने वाली सचल दल टीम के सहायक आयुक्त जीएसटी हरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आसूचना आधारित प्रवर्तन एवं टोल डाटा विश्लेषण के आधार पर वाहन संख्या NL 01 Q1097 को यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली की ओर जाते हुए बाजना कट के पास जाँच के लिए रोका गया। सचल दल प्रथम इकाई मथुरा के साथ डॉयल 112 के गश्ती वाहन की सहायता से संदिग्ध वाहन को रोका गया।

वाहन चालक द्वारा प्रस्तुत प्रपत्रों के अनुसार वाहन में लोड पान मसाला का परिवहन कानपुर से गुवाहाटी (असम) के लिए किया जाना घोषित था। जबकि मॉल का परिवहन घोषित व्यापारिक मार्ग से भिन्न एवं 350 KM विपरीत दिशा में पाए जाने पर जीएसटी की सुसंगत धाराओं में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

500 km विपरीत दिशा में परिवहन का कोई औचित्य एवं तर्कसंगत उत्तर प्रस्तुत नहीं करने पर वाहन को मॉल सहित सीज किया गया।

विनिर्माता फर्म की ओर से आज दिनांक 19/03/2024 को IGST अर्थदंड ₹ 89,61,384/(Rupees eighty nine lakh sixty one thousand three hundred eighty four) जमा करने के पश्चात वाहन अवमुक्त किया गया। यह प्रदेश में किसी एक वाहन से वसूला गया सबसे बड़ा जुर्माना है !!

The post राज्य जीएसटी ने की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला लदे ट्रक पर 90 लाख का जुर्माना first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2012/feed 0
यूपी के मथुरा में आठ साल की दलित बच्ची से दुष्कर्म,पड़ोसी गिरफ्तार https://ibnbharat.com/archives/574 https://ibnbharat.com/archives/574#respond Fri, 29 Sep 2023 15:50:24 +0000 https://ibnbharat.com/?p=574 लखनऊ डेस्क – मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र में दलित समुदाय की आठ साल की बच्ची से दुष्‍कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेष कुमार पाण्डेय ने बताया कि पांच दिन पूर्व महावन में आठ ... Read more

The post यूपी के मथुरा में आठ साल की दलित बच्ची से दुष्कर्म,पड़ोसी गिरफ्तार first appeared on IBN BHARAT.

]]>
लखनऊ डेस्क – मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र में दलित समुदाय की आठ साल की बच्ची से दुष्‍कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेष कुमार पाण्डेय ने बताया कि पांच दिन पूर्व महावन में आठ वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी को पकड़ लिया गया है। आरोपी रंजीत उसके पड़ोस में रहता है और बच्‍ची उसे चाचा बुलाती थी। जब बच्‍ची गांव में ही बन रहे अपने नए घर की ओर जा रही थी, तभी आरोपी उसे फुसला कर अपने साथ ले गया था और दुष्‍कर्म के बाद बच्‍ची को उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी रंजीत पहले भी इस प्रकार की हरकतें कर चुका था। उसके खिलाफ सभी प्रकार के वैज्ञानिक सबूत जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले पुलिस अधीक्षक (एसपी) (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया था कि रविवार की रात करीब साढे़ आठ बजे वह खेत में था और पत्नी घर के काम में व्यस्त थी, तभी बच्ची गांव में एक रिश्तेदार के यहां गयी थी। बिसेन ने बताया कि शिकायत के अनुसार, वहां से लौटते समय कोई अज्ञात व्यक्ति बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ एकांत स्थान पर ले गया और वहां उससे दुष्कर्म कर भाग गया।

काफी देर बाद बच्ची किसी तरह घर वापस लौटी। उसकी हालत बहुत खराब थी। रक्तस्राव होने की वजह से उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के सरोजिनी नायडू (एसएन) मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसपी ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्ची की हालत में भी सुधार है।

The post यूपी के मथुरा में आठ साल की दलित बच्ची से दुष्कर्म,पड़ोसी गिरफ्तार first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/574/feed 0