बिहार - IBN BHARAT https://ibnbharat.com Top News | Breaking News | Live News Mon, 08 Apr 2024 17:17:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.2 https://ibnbharat.com/wp-content/uploads/2023/09/cropped-News-logo-by-A-2023-09-08T145010.360-32x32.png बिहार - IBN BHARAT https://ibnbharat.com 32 32 लालू-तेजस्वी को नसीहत, मीसा-रोहिणी के चुनाव लड़ने पर भड़के नीतीश कुमार https://ibnbharat.com/archives/2441 https://ibnbharat.com/archives/2441#respond Mon, 08 Apr 2024 17:17:05 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2441 बिहार। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान लगातार यह दवा किया जा रहा है कि उनके उप मुख्यमंत्री रहते हुए लोगों को सरकारी नौकरियां दी गईं. तेजस्वी यादव के इस दावे पर जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद भी हमलवार दिखे. बिहार में नौकरी देने के ... Read more

The post लालू-तेजस्वी को नसीहत, मीसा-रोहिणी के चुनाव लड़ने पर भड़के नीतीश कुमार first appeared on IBN BHARAT.

]]>

बिहार।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान लगातार यह दवा किया जा रहा है कि उनके उप मुख्यमंत्री रहते हुए लोगों को सरकारी नौकरियां दी गईं. तेजस्वी यादव के इस दावे पर जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद भी हमलवार दिखे. बिहार में नौकरी देने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में किसने काम किया, यह सब जानते हैं. लोगों को नौकरी दिए जाने का एक-एक काम मैंने करवाया है, इन लोगों ने क्या किया.
सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक जदयू कार्यालय पहुंचे. कार्यालय पहुंचकर उन्होंने पार्टी के नेताओं के साथ बातचीत की साथ ही पार्टी कार्यालय में जो निर्माण कार्य चल रहे हैं उसका भी जायजा लिया. लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार नीतीश कुमार पार्टी कार्यालय पहुंचे और लालू यादव और उनके परिवार पर जमकर निशाना साधा. नीतीश ने कहा कि बिहार में नौकरियां देने में इनकी कोई भूमिका नहीं है. 2005 के पहले इनके माता-पिता की सरकार 15 साल तक रहा उस वक्त कोई काम हुआ था क्या . बिहार में लोग शाम में डर से घर से बाहर नहीं निकलते थे, कही कोई सड़क भी नही था.

The post लालू-तेजस्वी को नसीहत, मीसा-रोहिणी के चुनाव लड़ने पर भड़के नीतीश कुमार first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2441/feed 0
हिस्ट्रीशीटर चुन्नू ठाकुर नेपाल से गिरफ्तार, 23 साल से था फरार  https://ibnbharat.com/archives/2421 https://ibnbharat.com/archives/2421#respond Mon, 08 Apr 2024 01:58:43 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2421 मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस ने उत्तर बिहार के हिस्ट्रीशीटर चुन्नू ठाकुर को नेपाल के काठमांडू से  गिरफ्तार किया है। वह पुलिस को 23 साल से चमका दे रहा था, आखिरकार चुन्नू ठाकुर को बिहार एसटीएफ की टीम ने दबोचा है। उसे काठमांडू से बिहार लाया जा रहा है. चुन्नू ठाकुर को वर्ष 2001 में ... Read more

The post हिस्ट्रीशीटर चुन्नू ठाकुर नेपाल से गिरफ्तार, 23 साल से था फरार  first appeared on IBN BHARAT.

]]>

मुजफ्फरपुर।

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस ने उत्तर बिहार के हिस्ट्रीशीटर चुन्नू ठाकुर को नेपाल के काठमांडू से  गिरफ्तार किया है। वह पुलिस को 23 साल से चमका दे रहा था, आखिरकार चुन्नू ठाकुर को बिहार एसटीएफ की टीम ने दबोचा है। उसे काठमांडू से बिहार लाया जा रहा है.

चुन्नू ठाकुर को वर्ष 2001 में शहर के काजी मोहम्मदपुर थाने के गन्नीपुर इलाके से दरभंगा के तत्कालीन डीएसपी दिलनवाज अहमद ने गिरफ्तार किया था। जेल से छूटने के बाद उसे दोबारा पकड़ने के लिए पुलिस जाल बिछाती रही, लेकिन पिछले 23 साल में वह कभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने के पीछे पुलिस के ही चुनिंदा ओहदेदार अधिकारियों से उसके संबंध रहने की बात कही जाती है। रविवार  को काजी मोहम्मदपुर थाना के गण्नीपुर स्तिथ चुन्नू ठाकुर के आवास पर एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी पहुंच चुके हैं। उसके घर की तलाशी भी ली जा रही है। घर के बाहर पुलिस का पहरा लगाया गया है, ताकि, कोई घर में बाहर से अंदर नही कर सके. हालांकि इस मामले में फिलहाल पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

बताया जा रहा है चुन्नू की गिरफ्तारी बिहार एसटीएफ की टीम ने की है। उसे काठमांडू से बिहार लाया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी से मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। उसके पीछे पुलिस पिछले 23 साल से लगी थी। लेकिन वह फरार चल रहा था. बताया गया की वर्ष 2019 में बैरिया बस स्टैंड में वर्चस्व की लड़ाई में स्टैंड इंचार्ज कुंदन सिंह की हत्या में वह फरार चल रहा था।

The post हिस्ट्रीशीटर चुन्नू ठाकुर नेपाल से गिरफ्तार, 23 साल से था फरार  first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2421/feed 0
बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट: सीवान के मृत्युंजय कुमार बनें साइंस टॉपर, जानिए.. कॉमर्स और आट्स में किसने मारी बाजी https://ibnbharat.com/archives/2033 https://ibnbharat.com/archives/2033#respond Sat, 23 Mar 2024 16:59:37 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2033 बिहार । बिहार में इंटमीडिएट की परीक्षा देकर रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़ियां आज खत्म हो गईं। बिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शनिवार को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दोपहर 01:30 बजे रिजल्ट जारी किया। 12वीं की परीक्षा में सीवान के रहने वाले ... Read more

The post बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट: सीवान के मृत्युंजय कुमार बनें साइंस टॉपर, जानिए.. कॉमर्स और आट्स में किसने मारी बाजी first appeared on IBN BHARAT.

]]>

बिहार ।

बिहार में इंटमीडिएट की परीक्षा देकर रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़ियां आज खत्म हो गईं। बिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शनिवार को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दोपहर 01:30 बजे रिजल्ट जारी किया।
12वीं की परीक्षा में सीवान के रहने वाले मृत्युंजय कुमार साइंस टॉपर बने हैं। मृत्युंजय कुमार को 481 नंबर मिले हैं। कॉमर्स में शेखपुरा की रहने वाली कॉलेज ऑफ कॉमर्स की स्टूडेंट प्रिया कुमार। प्रिया को कुल 482 अंक मिले हैं। वहीं आर्ट्स में पटना के कॉमर्स कॉलेज के स्टूडेंट तुषार ने बाजी मारी है।

The post बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट: सीवान के मृत्युंजय कुमार बनें साइंस टॉपर, जानिए.. कॉमर्स और आट्स में किसने मारी बाजी first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2033/feed 0
बिहार में JDU ने कई सीटिंग सांसदों के काटे टिकट, इन्हें मिल रहा मौका https://ibnbharat.com/archives/2031 https://ibnbharat.com/archives/2031#respond Sat, 23 Mar 2024 16:53:42 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2031 बिहार।  बिहार लोकसभा चुनाव को लेकर जदयू में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान लगभग कर दिया गया है। जनता दल यूनाइटेड ने इस बार के चुनाव में भी कई पुराने चेहरों पर ही दाव लगाए हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी सीटिंग सांसद हैं जिनका पार्टी ने टिकट काटा है। जानकारी के मुताबिक सीट बंटवारे में ... Read more

The post बिहार में JDU ने कई सीटिंग सांसदों के काटे टिकट, इन्हें मिल रहा मौका first appeared on IBN BHARAT.

]]>

बिहार।  बिहार लोकसभा चुनाव को लेकर जदयू में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान लगभग कर दिया गया है। जनता दल यूनाइटेड ने इस बार के चुनाव में भी कई पुराने चेहरों पर ही दाव लगाए हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी सीटिंग सांसद हैं जिनका पार्टी ने टिकट काटा है। जानकारी के मुताबिक सीट बंटवारे में JDU की जो सीटें सहयोगी पार्टियों को गई हैं, उनसे जेडीयू ने अपने सीटिंग सांसदों का टिकट काटा है। अब तक जो जानकारी मिली है उसको मुताबिक सीटों के बंटवारे में काराकाट से सांसद महाबली सिंह, गया के सांसद विजय मांझी, सीवान की सांसद कविता सिंह, सीतामढ़ी के सांसद सुनील कुमार पिंटू का टिकट कट गया है. उम्मीदवारों के नाम की बात करें तो जदयू की तरफ से शिवहर से लवली आनंद, सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर, सीवान से राजलक्ष्मी कुशवाहा जबकि किशनगंज से मास्टर मुजाहिद के नाम करीब-करीब फाइनल हो गए हैं, यानी इन चेहरों को जेडीयू का टिकट मिलना करीब-करीब तय है। इन नामों का औपचारिक ऐलान होना मात्र शेष है। मालूम हो कि बिहार में जेडीयू को एनडीए में 16 सीटें मिली हैं। जदयू के जो उम्मीदवार संभावित हैं उनकी बात करें को सूत्रों के मुताबिक, वाल्मीकिनगर से सुनील कुमार, भागलपुर से अजय मंडल, मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव, झंझारपुर से रामप्रीत मंडल, सुपौल से दिलेश्वर कामत, जहानाबाद से चंदेश्वर चंद्रवंशी, बांका से गिरधारी यादव, कटिहार से दुलालचंद गोस्वामी उम्मीदवार हो सकते हैं.दूसरी तरफ मुंगेर से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन लिंह, गोपालगंज से आलोक सुमन, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा और नालंदा से कौशलेंद्र कुमार के नाम लगभग तय हैं। सीवान को लेकर थेड़ी जीच है कारण यहां से कविता सिंह की उम्मीदवारी. माना जा रहा है कि सीवान में सहमति बनने के पूरे आसार हैं जिसके कारण वहां से राजलक्ष्मी कुशवाहा पार्टी की उम्मीदवार हो सकती हैं।

The post बिहार में JDU ने कई सीटिंग सांसदों के काटे टिकट, इन्हें मिल रहा मौका first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2031/feed 0
सभी वर्गो के उत्थान के लिए बिहार में जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी https://ibnbharat.com/archives/646 https://ibnbharat.com/archives/646#respond Mon, 02 Oct 2023 19:27:33 +0000 https://ibnbharat.com/?p=646 पटना डेस्क – बिहार की नीतीश सरकार ने जातिगत जनगणना के आंकड़ों को जारी कर दिया है। जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी होने के बाद सामने आया है कि बिहार में कुल 13 करोड़ से अधिक की आबादी है। बिहार सरकार ने हाल ही में जातिगत जनगणना करवाई थी। अब 2 अक्टूबर को मुख्य सचिव ... Read more

The post सभी वर्गो के उत्थान के लिए बिहार में जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी first appeared on IBN BHARAT.

]]>

पटना डेस्क – बिहार की नीतीश सरकार ने जातिगत जनगणना के आंकड़ों को जारी कर दिया है। जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी होने के बाद सामने आया है कि बिहार में कुल 13 करोड़ से अधिक की आबादी है। बिहार सरकार ने हाल ही में जातिगत जनगणना करवाई थी। अब 2 अक्टूबर को मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट दे दी है जिसके बाद ही आखिरी जारी किए गए हैं। 
बिहार के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने बताया कि बिहार में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 27.13 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01 प्रतिशत, सामान्य वर्ग 15.52 प्रतिशत, एससी वर्ग 19 प्रतिशत और एसटी वर्ग 1.68 प्रतिशत है। है। बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक है।

जातिगत जनगणना से सामने आया है कि बिहार में स्वर्ण की संख्या (अनारक्षित या जनरल) 15.52 प्रतिशत, भूमिहार की आबादी 2.86 प्रतिशत, ब्रहाणों की आबादी 3.66 प्रतिशत, कुर्मी की जनसंख्या 2.87 प्रतिशत, मुसहर की आबादी 3 प्रतिशत, यादवों की आबादी 14 प्रतिशत और राजपूतों की आबादी 3.45 प्रतिशत है। जनगणना से पता चला है कि बिहार में कुल आबादी 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। वहीं बिहार की कुल आबादी 13,07,25,310 है, जिसमें पिछड़ा वर्ग 3,54,63,936, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 4,70,80,514, अनुसूचित जाति 2,56,89,820, अनुसूचित जनजाति 21,99,361, अनारक्षित 2,02,91,679 हैं। बिहार सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार में 82% हिन्दू, 17.7% मुसलमान, .05% ईसाई, .08% बौद्ध धर्म, .0016% कोई धर्म नहीं है।

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना जारी किए जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने जानकारी दी है। आज गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना के आंकड़े प्रकाशित कर दिए गए हैं। जाति आधारित गणना के कार्य में लगी हुई पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई ! जाति आधारित गणना के लिए सर्वसम्मति से विधानमंडल में प्रस्ताव  पारित किया गया था। बिहार विधानसभा के  सभी 9 दलों की सहमति से निर्णय लिया गया था कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से जाति आधारित गणना कराएगी एवं दिनांक 02-06-2022 को मंत्रिपरिषद से इसकी स्वीकृति दी गई थी। इसके आधार पर राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से जाति आधारित गणना कराई है। जाति आधारित गणना से न सिर्फ जातियों के बारे में पता चला है बल्कि सभी की आर्थिक स्थिति की जानकारी भी मिली है। इसी के आधार पर सभी वर्गों के विकास एवं उत्थान के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। बिहार में  कराई गई जाति आधारित गणना को लेकर शीघ्र ही बिहार विधानसभा के उन्हीं 9 दलों की बैठक बुलाई जाएगी तथा जाति आधारित गणना के परिणामों से उन्हें अवगत कराया जाएगा।

The post सभी वर्गो के उत्थान के लिए बिहार में जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/646/feed 0