बाँदा - IBN BHARAT https://ibnbharat.com Top News | Breaking News | Live News Tue, 02 Apr 2024 00:23:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.2 https://ibnbharat.com/wp-content/uploads/2023/09/cropped-News-logo-by-A-2023-09-08T145010.360-32x32.png बाँदा - IBN BHARAT https://ibnbharat.com 32 32 महिला सिविज जज को जान से मारने की धमकी,डाक से आवास पर भेजा गया धमकी वाला पत्र https://ibnbharat.com/archives/2305 https://ibnbharat.com/archives/2305#respond Tue, 02 Apr 2024 00:23:00 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2305 बांदा।उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है।महिला सिविल जज को पत्र से जान से मारने की धमकी मिली है।धमकी भरा पत्र डाक से उनके आवास पर भेजा गया है।धमकी पत्र खोलते ही सिविल जज के होश उड़ गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज ... Read more

The post महिला सिविज जज को जान से मारने की धमकी,डाक से आवास पर भेजा गया धमकी वाला पत्र first appeared on IBN BHARAT.

]]>

बांदा।उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है।महिला सिविल जज को पत्र से जान से मारने की धमकी मिली है।धमकी भरा पत्र डाक से उनके आवास पर भेजा गया है।धमकी पत्र खोलते ही सिविल जज के होश उड़ गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।बता दें कि बांदा में तैनात महिला सिविल जज को 28 मार्च को धमकी भरा पत्र मिला।

आरएन उपध्याय के नाम से धमकी भरे पत्र की रजिस्ट्री हुई है।लिफाफे में मोबाइल नंबर भी मिला है।महिला सिविल जज ने तीन नामजद लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला सिविल जज की सुरक्षा बढ़ाकर धमकी भरे पत्र की जांच शुरू की। तहरीर में बताया गया है कि उनके द्वारा पहले दिए गए एक प्रार्थनापत्र पर उच्च न्यायालय द्वारा यौन उत्पीड़न संबंधी जांच कराई जा रही है।

बता दें कि लगभग 4 महीने पहले बाराबंकी में तैनाती के दौरान एक न्यायिक अधिकारी पर महिला सिविल जज ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। सीजेआई को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु मांगी थी। सीजेआई को लिखा पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। यौन उत्पीड़न के आरोप की उच्च न्यायालय में जांच चल रही है।

The post महिला सिविज जज को जान से मारने की धमकी,डाक से आवास पर भेजा गया धमकी वाला पत्र first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2305/feed 0
बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत https://ibnbharat.com/archives/2183 https://ibnbharat.com/archives/2183#respond Thu, 28 Mar 2024 18:13:11 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2183 बांदा। उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। जेल की बैरक में मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले आया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। सूचना मिली कि मुख्तार को आईसीयू से सीसीयू में भर्ती ... Read more

The post बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत first appeared on IBN BHARAT.

]]>

बांदा। उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। जेल की बैरक में मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले आया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।

सूचना मिली कि मुख्तार को आईसीयू से सीसीयू में भर्ती करना पड़ा। यहां मुख्तार के इलाज में 9 डॉक्टरों की टीम लगाई गई। हालांकि, मुख्तार की जान नहीं बच सकी। इससे पहले मंगलवार को उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कब्ज की समस्या बताई थी और इलाज के बाद उसी दिन कारागार भेज दिया था। बुधवार को जेल में उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया था, जिसमें सब सामान्य मिला था।

सुनवाई के दौरान लगाया था आरोप
60 वर्ष के हो चुके मुख्तार ने सुनवाई के दौरान अदालत में आरोप लगाया था कि जेल में उसकी हत्या का प्रयास किया जा रहा है। उसे खाने में धीमा जहर दिया जा रहा है, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ रही है। मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने जेल प्रशासन से रिपोर्ट भी मांगी थी।

मुख्तार की मौत के बाद गाजीपुर व मऊ समेत अन्य संवेदनशील जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस लाइन से भारी संख्या में फोर्स निकाली जा रही है। सूचना मिली है कि मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

The post बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2183/feed 0