प्रयागराज - IBN BHARAT https://ibnbharat.com Top News | Breaking News | Live News Sat, 06 Apr 2024 16:08:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.2 https://ibnbharat.com/wp-content/uploads/2023/09/cropped-News-logo-by-A-2023-09-08T145010.360-32x32.png प्रयागराज - IBN BHARAT https://ibnbharat.com 32 32 डॉ. मुकुल चतुर्वेदी बने राज्य उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष https://ibnbharat.com/archives/2404 https://ibnbharat.com/archives/2404#respond Sat, 06 Apr 2024 16:08:52 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2404 प्रयागराज। डॉ. मुकुल चतुर्वेदी को राज्य उच्च शिक्षा परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया। डॉ मुकुल विगत 25 वर्षो से संघ से जुड़े रहे हैं और विगत 5 वर्षों से पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी (पूर्णकालिक योजना) के रूप में सेवाएं प्रदान किये हैं। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय से रसायनशास्त्र में पीएचडी ... Read more

The post डॉ. मुकुल चतुर्वेदी बने राज्य उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष first appeared on IBN BHARAT.

]]>

प्रयागराज। डॉ. मुकुल चतुर्वेदी को राज्य उच्च शिक्षा परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया। डॉ मुकुल विगत 25 वर्षो से संघ से जुड़े रहे हैं और विगत 5 वर्षों से पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी (पूर्णकालिक योजना) के रूप में सेवाएं प्रदान किये हैं। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय से रसायनशास्त्र में पीएचडी डॉ मुकुल ने आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के खन्दारी में परास्नातक स्तर पर अध्यापन कार्य भी किया है।
औरैया निवासी चतुर्वेदी वर्तमान में प्रयागराज के संगम लिंक अपार्टमेंट, अल्लापुर में स्थाई रूप से निवास करते हैं। डॉ मुकुल की धर्मपत्नी डॉ अर्चना त्रिपाठी भी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में संगीत गायन की अध्यापिका हैं। सनातन एकता मिशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पाठक, राष्ट्रीय महासचिव विपुलेश त्रिपाठी, संरक्षक देवराज पाठक, प्रदेश अध्यक्ष सीता शरण शास्त्री, कोषाध्यक्ष दिलीप द्विवेदी, अतुल त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, अखिल त्रिपाठी, अधिवक्ता उच्च न्यायलय राम किशुन मिश्रा समेत उच्च शिक्षा मंत्री डॉ योगेंद्र उपाध्याय का आभार व्यक्त करते हुए डॉ मुकुल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

The post डॉ. मुकुल चतुर्वेदी बने राज्य उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2404/feed 0
83% उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण, रिकॉर्ड समय में घोषित हो सकता है परीक्षाफल https://ibnbharat.com/archives/2105 https://ibnbharat.com/archives/2105#respond Mon, 25 Mar 2024 16:52:16 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2105   प्रयागराज। नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराने के बाद अब यूपी बोर्ड रिकॉर्ड समय में परीक्षाफल घोषित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके लिए उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। इस क्रम में यूपी बोर्ड ने शनिवार तक कुल 2,38,57,119 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण कर लिया ... Read more

The post 83% उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण, रिकॉर्ड समय में घोषित हो सकता है परीक्षाफल first appeared on IBN BHARAT.

]]>
 

प्रयागराज। नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराने के बाद अब यूपी बोर्ड रिकॉर्ड समय में परीक्षाफल घोषित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके लिए उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। इस क्रम में यूपी बोर्ड ने शनिवार तक कुल 2,38,57,119 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण कर लिया है। इस तरह परीक्षा में सम्मिलित रहे परीक्षार्थियों की कुल दो करोड़ पचासी लाख उत्तर पुस्तिकाओं के सापेक्ष अब तक 83.46 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हो चुकी हैं। मालूम हो की विगत वर्ष बोर्ड ने 100 दिनों के अंदर परीक्षाफल घोषित कर एक रिकॉर्ड बनाया था। इस बार बोर्ड इस अवधि में और सुधार कर सकता है।

बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि शनिवार
23 मार्च को 242 मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य सम्पादित हुआ। इस दौरान कुल 21,51,349 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च को महज 12 कार्यदिवसों में संपन्न हुई थी। इसके बाद 16 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ, जिसे 31 मार्च तक संपन्न किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

The post 83% उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण, रिकॉर्ड समय में घोषित हो सकता है परीक्षाफल first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2105/feed 0
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, असलहा बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ https://ibnbharat.com/archives/1908 https://ibnbharat.com/archives/1908#respond Tue, 19 Mar 2024 04:33:16 +0000 https://ibnbharat.com/?p=1908 प्रयागराज।लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट मोड में है।पुलिस के अलर्ट होने से अवैध सामान बरामद हो रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। खंडहर में चल रही थी फैक्ट्री प्रयागराज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नैनी के ... Read more

The post पुलिस को मिली बड़ी सफलता, असलहा बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ first appeared on IBN BHARAT.

]]>

प्रयागराज।लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट मोड में है।पुलिस के अलर्ट होने से अवैध सामान बरामद हो रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

खंडहर में चल रही थी फैक्ट्री

प्रयागराज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नैनी के एडीए कालोनी के पास कांशी राम आवास योजना में बने फ्लैट के पीछे खंडहर में चल रही अवैध असलहे की एक फैक्ट्री पर छापा मारा। छापेमारी में 5 लोग मौके से पकड़े गए जो अवैध तमंचा बनाने और सप्लाई करने का काम कर रहे थे।मौके से पुलिस ने आधा दर्जन बने हुए तमंचे और कई अर्ध निर्मित तमंचों के साथ असलहा बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और कारतूस भी बरामद किया है।

पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है वो सभी नैनी के रहने वाले हैं। अतुल सोनकर,विजय सोनकर,मोहम्मद फैजान,विकास गुप्ता और मोनू भारती ये काफी दिनों से ट्रकों की खराब स्टेयरिंग को कबाड़ में खरीद कर खराद मशीन से इसको बोर करके 315 और 12 बोर के तमंचे बना कर सप्लाई करते थे। पुलिस पकड़े गए लोगों से गहन पूछताछ कर रही है। अब पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि अब तक इन लोगों ने किन-किन लोगों को तमंचा सप्लाई किया है और चुनाव में वो कौन लोग है जो गड़बड़ी फैलाने के मकसद से तमंचे की खेप खरीदने का ऑर्डर दिए।

The post पुलिस को मिली बड़ी सफलता, असलहा बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/1908/feed 0