ग्रेटर नोयडा - IBN BHARAT https://ibnbharat.com Top News | Breaking News | Live News Wed, 03 Apr 2024 02:42:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.2 https://ibnbharat.com/wp-content/uploads/2023/09/cropped-News-logo-by-A-2023-09-08T145010.360-32x32.png ग्रेटर नोयडा - IBN BHARAT https://ibnbharat.com 32 32 लोकसभा चुनाव 2024 : दिल्ली में विपक्ष की रैली पर जमकर बरसे मंत्री नितिन अग्रवाल, बोले- भ्रष्टाचार की टोली… https://ibnbharat.com/archives/2323 https://ibnbharat.com/archives/2323#respond Wed, 03 Apr 2024 02:42:28 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2323   नोएडा । लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी एक्टिव मोड में है। गौतम बुद्ध नगर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं। मंगलवार को बीजेपी ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल उपस्थित रहें। इस दौरान उन्होंने ... Read more

The post लोकसभा चुनाव 2024 : दिल्ली में विपक्ष की रैली पर जमकर बरसे मंत्री नितिन अग्रवाल, बोले- भ्रष्टाचार की टोली… first appeared on IBN BHARAT.

]]>
 


नोएडा ।

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी एक्टिव मोड में है। गौतम बुद्ध नगर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं। मंगलवार को बीजेपी ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल उपस्थित रहें। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस प्रेस वार्ता में ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, विधानसभा प्रभारी मीनाक्षी बराला, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, महामंत्री गणेश जाटव और उमेश त्यागी रहें।

मोदी का परिवार

मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा, “हम सभी ने कुछ दिन पहले रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाईचारे की टोली को देखा, यह भ्रष्टाचारी किस घमंड से अपने भ्रष्टाचार को जस्टिफाई कर रहे हैं, किसी को नहीं पता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ मगर INDI गठबंधन के नेता कहते हैं, भ्रष्टाचारियों को बचाओ। INDI गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी पर चाहे कितने भी हमले कर ले पर प्रधानमंत्री मोदी के लिए देश की 140 करोड़ जनता एक परिवार है। मोदी अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचने की लड़ाई लड़ रहे और लड़ते रहेंगे।

गठबंधन पर उठाए सवाल

मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा, “यह घोटालेबाजों की बारात है। जहां सब देश को लूटना चाहते हैं। ये भी चाहते हैं कि उनके भ्रष्टाचार पर चर्चा भी ना हो। आम आदमी पार्टी कहती है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के समर्थन में रैली हो रही है। कांग्रेस कहती है यह किसी व्यक्ति के समर्थन में नहीं बल्कि पूरे गठबंधन की रैली है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में तो आपस में एक दूसरे के साथ खड़े होते हैं। पंजाब में एक दूसरे खिलाफ खड़े देखते हैं। बिहार में राजद अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर देता है। वहीं, पश्चिम बंगाल में ममता ने साथ-साथ लड़ने से इनकार कर दिया। यह कैसा गठबंधन है।

The post लोकसभा चुनाव 2024 : दिल्ली में विपक्ष की रैली पर जमकर बरसे मंत्री नितिन अग्रवाल, बोले- भ्रष्टाचार की टोली… first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2323/feed 0
अब भारत में लैपटॉप बनाने की तैयारी में Samsung , ग्रेटर नोएडा में लगेगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट https://ibnbharat.com/archives/585 https://ibnbharat.com/archives/585#respond Fri, 29 Sep 2023 17:19:58 +0000 https://ibnbharat.com/?p=585 नई दिल्ली- साउथ कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी के स्मार्टफोन्स का पहले ही देश में प्रोडक्शन किया जा रहा है। सैमसंग ने अगले महीने से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की अपनी फैक्टरी में लैपटॉप भी बना सकती है। इससे केंद्र सरकार की मेक ... Read more

The post अब भारत में लैपटॉप बनाने की तैयारी में Samsung , ग्रेटर नोएडा में लगेगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट first appeared on IBN BHARAT.

]]>

नई दिल्ली- साउथ कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी के स्मार्टफोन्स का पहले ही देश में प्रोडक्शन किया जा रहा है। सैमसंग ने अगले महीने से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की अपनी फैक्टरी में लैपटॉप भी बना सकती है। इससे केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया स्कीम को बढ़ावा मिलेगा। इस स्कीम के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए इंसेंटिव दिए जाते हैं।

वहीं एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग ने स्मार्टफोन्स का प्रोडक्शन करने वाली ग्रेटर नोएडा की फैक्टरी में नई लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की तैयारी की है। इस यूनिट की वार्षिक 60 हजार से 70 हजार लैपटॉप बनाने की क्षमता होगी। इस रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि इस यूनिट की शुरुआत अगले महीने की जाएगी। इस उद्देश्य देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना है। मिनिस्टर ऑफ फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि नए नियम से ये सुनिश्चित किया जा सकेगा कि देश में विश्वसनीय सिस्टम और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हो।

बता दें कि, कुछ महीने पहले सरकार ने लैपटॉप और टैबलेट जैसे आई हार्डवेयर की देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 17 हजार करोड़ रुपये के इंसेंटिव वाली प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम 2.0 को स्वीकृति दी थी। इससे 6 सालों में लगभग 3.35 करोड़ रुपये के पर्सनल कंप्यूटर, सर्वर, लैपटॉप और टैबलेट्स जैसे प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन होने का अनुमान है।

The post अब भारत में लैपटॉप बनाने की तैयारी में Samsung , ग्रेटर नोएडा में लगेगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/585/feed 0