गाजीपुर - IBN BHARAT https://ibnbharat.com Top News | Breaking News | Live News Wed, 03 Apr 2024 01:50:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://ibnbharat.com/wp-content/uploads/2023/09/cropped-News-logo-by-A-2023-09-08T145010.360-32x32.png गाजीपुर - IBN BHARAT https://ibnbharat.com 32 32 थानाध्यक्ष के कहने पर दरोगा को 25 हजार रुपये रिश्वत देने पहुंचा पीड़ित, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा https://ibnbharat.com/archives/2314 https://ibnbharat.com/archives/2314#respond Wed, 03 Apr 2024 01:50:39 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2314 गाजीपुर । जिले में एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के सादात थाने के दरोगा आफताब आलम को 25 हजार रुपये घूस लेते हुए थाना परिसर से ही मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र के गजहड़ा निवासी संजय यादव का आरोप है कि वह थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ... Read more

The post थानाध्यक्ष के कहने पर दरोगा को 25 हजार रुपये रिश्वत देने पहुंचा पीड़ित, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा first appeared on IBN BHARAT.

]]>

गाजीपुर । जिले में एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के सादात थाने के दरोगा आफताब आलम को 25 हजार रुपये घूस लेते हुए थाना परिसर से ही मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र के गजहड़ा निवासी संजय यादव का आरोप है कि वह थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी के कहने पर दरोगा को रिश्वत दे रहे थे। एंटी करप्शन टीम के थानाध्यक्ष और दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई में जुटी हुई है। आरोप है कि संजय यादव की स्विफ्ट कार 23 फरवरी को लावारिस हालत में सादात थाने में मिली थी। दरोगा ने संजय यादव से रिपोर्ट लगाने के लिए अपने व थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी के नाम पर पैसे की मांग की। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन से की। जिस पर टीम मंगलवार की दोपहर 1.33 बजे योजना के मुताबिक थाने पहुंची और 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दरोगा आफताब अहमद को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी दरोगा मीर्जापुर के चुनार क्षेत्र के सरैया सिकंदरपुर का मूल निवासी है।

The post थानाध्यक्ष के कहने पर दरोगा को 25 हजार रुपये रिश्वत देने पहुंचा पीड़ित, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2314/feed 0
एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस में लगी आग, पांच लोगों का मिला शव https://ibnbharat.com/archives/1720 https://ibnbharat.com/archives/1720#respond Mon, 11 Mar 2024 17:07:41 +0000 https://ibnbharat.com/?p=1720   गाजीपुर | जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बस में लगी आग के बाद अभी तक पांच शव बाहर निकाले गए हैं। कई लोग झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर चीख-पुकार मची है। हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी बताई जा रही है। कुल ... Read more

The post एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस में लगी आग, पांच लोगों का मिला शव first appeared on IBN BHARAT.

]]>
 

गाजीपुर | जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बस में लगी आग के बाद अभी तक पांच शव बाहर निकाले गए हैं। कई लोग झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर चीख-पुकार मची है। हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी बताई जा रही है। कुल 38 बराती बस में सवार थे। सूचना पाकर मौके पर मोबाइल फोरेंसिक टीम भी पड़ताल के लिए पहुंच गई है। इस हादसे में चार लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जिसमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, दर्जनभर लोग झुलसे हुए हैं। दो लोगों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि यहां एक निजी बस में आग आग लग गई है। एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस हादसे का शिकार हो गई। आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी।
मरदह थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आ आग लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी ने बताया कि गाड़ी जनपद के बाहर की है। यह घटना कैसे हुई है, देखा जा रहा है।
सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम के अनुसार, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, झुलसे लोगों को 50-50 हजार की सहायता देने का ऐलान हुआ है।
महिला ने कूदकर बचाई जान, बस में बच्चे भी थे सवार
बस में सवार एक महिला ने कूदकर अपनी जाच बचाई। उसने बताया कि बस में महिलाओं के साथ बच्चे भी सवार थे। विवाह में जाने के लिए लोग हंसी-खुशी जा रहे थे। हादसा अचानक हुआ। जब तक लोग बचते तब तक आगे ने विकराल रुप ले लिया था। चंद सेकंड में पूरी आग जल उठी।
ये हुए हादसे का शिकार
पवन (13) पुत्र बालकिशुन
अज्ञात महिला (30)
आर्यन (7) पुत्र अरविंद
संगीता (30) पत्नी अरविंद
रंजन (18) पुत्री फूलचंद
नैंसी (19) पुत्री दिनेश
निर्जला सरोज (17) पुत्री दिनेश
अंश (5) पुत्री अरविंद
पूजा (24) पत्नी गोविंद
दिनेश कुमार (38) पुत्र फूलचंद
राज्य मंत्री भी पहुंचे मेडिकल कॉलेज
दर्दनाक घटना की सूचना पर राज्य मंत्री अनिल राजभर ने अस्पताल में घायलों का हाल जाना। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर आनंद मिश्रा को निर्देशित किया कि घायलों का त्वरित और उचित इलाज किया जाए। इससे पूर्व मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने ग्रामीणों के बीच जाकर शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्तर पर इस मामले पर नजर बनाए हुए है।

The post एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस में लगी आग, पांच लोगों का मिला शव first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/1720/feed 0