अयोध्या - IBN BHARAT https://ibnbharat.com Top News | Breaking News | Live News Thu, 02 May 2024 02:22:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.2 https://ibnbharat.com/wp-content/uploads/2023/09/cropped-News-logo-by-A-2023-09-08T145010.360-32x32.png अयोध्या - IBN BHARAT https://ibnbharat.com 32 32 रामलला के दर पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू https://ibnbharat.com/archives/2702 https://ibnbharat.com/archives/2702#respond Thu, 02 May 2024 02:22:18 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2702   अयोध्या। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को अयोध्या में रामलला का दर्शन किया। राष्ट्रपति ने सरयू आरती की। इससे पहले उन्होंने सरयू मैया का दुग्धाभिषेक कर पूजन किया। यहां उन्होंने 2100 बत्ती से आरती की। राष्ट्रपति बुधवार शाम करीब चार बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ... Read more

The post रामलला के दर पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू first appeared on IBN BHARAT.

]]>
 

अयोध्या। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को अयोध्या में रामलला का दर्शन किया। राष्ट्रपति ने सरयू आरती की। इससे पहले उन्होंने सरयू मैया का दुग्धाभिषेक कर पूजन किया। यहां उन्होंने 2100 बत्ती से आरती की।

राष्ट्रपति बुधवार शाम करीब चार बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने महामहिम राष्ट्रपति का फूल माला से भव्य स्वागत किया।

हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन
एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची। वहां गद्दीनशीन महंत प्रेमदास व पुजारी हेमंत दास के सहयोग से उन्होंने संकटमोचन हनुमान के श्रीचरणों में अपनी हाजिरी लगाई। हनुमान जी महाराज का दर्शन पूजन कर आरती की और मंदिर की परिक्रमा की।

हनुमानगढ़ी दर्शन पूजन के बाद राष्ट्रपति ने सरयू तट स्थित साकेत होटल में विश्राम कर अल्पाहार किया। वहां से राष्ट्रपति सरयू आरती करने पहुंचीं। राष्ट्रपति ने करीब आधे घंटे तक सरयू का दर्शन पूजन और आरती की। इस दौरान उन्होंने सरयू आरती के समिति के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास से सरयू की महिमा के बारे में जानकारी प्राप्त की।

रामलला के चरणों में झुकाया शीश
राष्ट्रपति ने भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से दर्शन पूजन कर राम लला की आरती उतारी। श्रीराम का दीदार कर वे भावविभोर हो गईं। उनके स्वागत में मंदिर परिसर सहित पूरे गर्भगृह को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था।

रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद कुबेर टीला पहुंची, जहां उन्होंने कुबेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन किया।

The post रामलला के दर पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2702/feed 0
सूर्य की किरणों ने किया श्रीरामलला का ‘महामस्तकाभिषेक’, हर्षित हुई अयोध्या https://ibnbharat.com/archives/2631 https://ibnbharat.com/archives/2631#respond Thu, 18 Apr 2024 04:53:52 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2631   अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली राम रामनवमी पर दिव्य-भव्य मंदिर में ऊपरी तल से भूतल तक दर्पण दर्पण घूमती टहलती दृश्यमान देवता दिवाकर की प्रतिनिधि किरणें आज मध्य दिवस में जैसे ही रामलला के ललाट पर सुशोभित हुईं, टकटकी लगाए हजारों हजार आंखें खुशी से छलछला उठीं। रोम रोम पुलकित हो उठा। मंदिर ... Read more

The post सूर्य की किरणों ने किया श्रीरामलला का ‘महामस्तकाभिषेक’, हर्षित हुई अयोध्या first appeared on IBN BHARAT.

]]>
 

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली राम रामनवमी पर दिव्य-भव्य मंदिर में ऊपरी तल से भूतल तक दर्पण दर्पण घूमती टहलती दृश्यमान देवता दिवाकर की प्रतिनिधि किरणें आज मध्य दिवस में जैसे ही रामलला के ललाट पर सुशोभित हुईं, टकटकी लगाए हजारों हजार आंखें खुशी से छलछला उठीं। रोम रोम पुलकित हो उठा। मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं की अपरंपार भीड़ इस अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय पल को सहेजने में लगी थी। यही हाल बड़ी बड़ी एलईडी स्क्रीन और अपने घरों में टीवी के सामने बैठे लोगों का भी था। आज श्रीराम नवमी पर केवल जन्मभूमि मंदिर ही नहीं अपितु पूरी अयोध्या को बहुत ही सुरुचिपूर्ण ढंग से सजाया गया। ऐसा हो भी क्यों नहीं, आखिर पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद श्रीराम लला के अपने मूल स्थान पर विराजमान होने के बाद यह पहला जन्मोत्सव है। पहले तय हुआ था कि मंदिर की पूर्णता के उपरांत सूर्य किरणों से महामस्तकाभिषेक की व्यवस्था की जाय, किंतु साधु-संतों का तर्क था कि जब श्रीराम लला विधि-विधान पूर्वक प्रतिष्ठित हो गये हैं तो सब कुछ विधिवत होना चाहिए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की हरी झंडी मिलने के बाद रुड़की के सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च संस्थान का वैज्ञानिक दल सूर्य तिलक को मूर्त रूप देने में जुट गया।

यह बहुत आसान नहीं था क्योंकि पृथ्वी की गति के हिसाब से सूरज की दिशा और कोण को समन्वित करके किरणों को उपकरणों के माध्यम से ऊपरी तल से राम लला के ललाट तक पहुंचाना था। अंततोगत्वा वैज्ञानिक सफल हुए और पूर्व निर्धारित समय पर 75 मिलीमीटर टीके के रूप में सूर्य किरणें राम लला के ललाट तक पहुंची। इस दृश्य को देखकर श्रद्धालु बच्चों की तरह किलक उठे। बाल, वृद्ध, नारी सब एक ही भाव में थे। वैसे आज प्रातः मंगला आरती से ही अयोध्या में उत्सव का वातावरण था। मंगलवार से ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय समेत मंदिर व्यवस्था से जुड़े पदाधिकारी सारे काम की निगरानी कर रहे थे।

सूर्य की किरणों से दमके प्रभु रामलला
रामनवमी के अवसर पर राम लला को मंगल स्नान कराकर विशेष रूप से तैयार किए गए नये उत्सव वस्त्र धारण कराए गए। श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत खास इंतजाम किए गए थे। निर्धारित समय पर जन्म मुहूर्त में सूर्य किरणों से महामस्तकाभिषेक होते ही श्रद्धालु आह्लादित हो उठे। जयकारों के बीच आरती संपन्न हुई। बाहर आते लोगों को विशेष रूप से तैयार कराया गया धनिया की पंजीरी समेत अन्य प्रसाद बांटा गया। श्रीराम लला को भी छप्पन भोग लगाया गया। इन पकवानों को कारसेवकपुरम में ही शुद्धता के साथ तैयार कराया गया था। प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। बेहतरीन व्यवस्था के बीच सब कुछ कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ, क्योंकि मंदिर परिसर ही नहीं आज तो पूरा अयोध्या धाम भीड़ से भरा था। जगह जगह लगी एलईडी स्क्रीन पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने सूर्य किरणों से महामस्तकाभिषेक समेत जन्मोत्सव का सीधा प्रसारण देखा।

 

 

जन्मोत्सव के साथ ही जगह-जगह सोहर व बधाई गीत बजने शुरू हो गए
रामनवमी पर भगवान की भक्ति में लीन श्रद्धालु अपने आराध्य देव के जन्मोत्सव की प्रतीक्षा में पलक पावड़े बिछाए रहे। कनक भवन व श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित मंदिर सहित कई मठ मंदिरों में घंटा-घड़ियाल बजने लगा और जैसे ही भगवान का जन्म हुआ तो चारों तरफ केवल “भये प्रगट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या हितकारी, हरषित महतारी, तनमुनहारी अद्भुत रूप बिचारी…” की ध्वनि से पूरी अयोध्या गुंजायमान हो उठी। जन्मोत्सव के साथ ही जगह-जगह सोहर व बधाई गीत बजने शुरू हो गए, श्रद्धालु भी ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आए। रामनवमी पर्व पर दूर-दराज से आए लाखों श्रद्धालुओं ने सबसे पहले पतित पावनी मां सरयू में स्नान किया और फिर अपने आराध्य देव भगवान राम के जन्मोत्सव की छटा देखने के लिए कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि परिसर सहित तमाम मठ-मंदिरों की चल पड़े। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंजताम किए गए। श्रद्धालुओं के अलावा साधु संत भी भगवान राम की भक्ति में लीन दिखे। अयोध्या के प्रमुख मठ-मंदिरों अशर्फी भवन, श्री राम बल्लभा कुंज, दशरथ महल और लक्षमण किला में भी धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अनुमानित भीड़ को देखते हुए अयोध्या को 10 सेक्टर में बांटा गया था। मेला क्षेत्र में मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नायर, नगर आयुक्त संतोष शर्मा ड्युटी स्थलों पर एवं क्षेत्रों में भ्रमण कर श्रद्वालुओं का हाल चाल ले रहे थे। सभी के सहयोग के प्रति आदर व्यक्त किया तथा श्रद्वालुओं के प्रति भी सभी अधिकारीगण श्रद्वाअर्पित कर मार्ग भी बता रहे थे तथा निरन्तर मेला क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं को उपलब्ध कराने में लगे रहे। इस के अतिरिक्त मेला क्षेत्र के लिए तैनात सभी जोनल मजिस्ट्रेट , सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने साथ लगाये गये पुलिस के अधिकारियों के साथ ड्युटी पर तैनात मिले। जगह-जगह स्वच्छ पानी की व्यवस्था, चिकित्सा शिविर, मोबाइल टायलेट एवं स्थायी शौचालय विगत नौ दिन से पूर्ण रूप से संचालित है, जहां साफ सफाई हेतु नगर निगम द्वारा शिफ्टवाइस 24 घंटे के लिए सफाई कर्मी तैनात है। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्वालुओं एवं भक्तगणों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों सहित बड़ी संख्या में हर तरफ जाने के लिए बसें तैनात कर रखी है। रेलवे द्वारा भी यात्रियों को ले जाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी एवं रेलवे पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। अयोध्या पूर्ण रूप से स्वच्छ एवं सुन्दर दिखे इसके लिए नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर सफाई कर्मियों की तैनाती की गयी है। धीरे धीरे श्रद्वालु जन्मोत्सव कार्यक्रम के पश्चात अपने गन्तव्य के लिए प्रस्थान कर रहे है। बस स्टेशनों व अस्थायी बस स्टेशनों पर पेयजल, सफाई कर्मी व ध्वनि विस्तारक यंत्र आदि की व्यवस्था करने के साथ सभी चालक एवं परिचालकों को श्रद्वालुओं के साथ सद्भाव पूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिये गये।

The post सूर्य की किरणों ने किया श्रीरामलला का ‘महामस्तकाभिषेक’, हर्षित हुई अयोध्या first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2631/feed 0
रामनवमी पर 24 घंटे खुला रहेगा राम मंदिर,50 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन https://ibnbharat.com/archives/2277 https://ibnbharat.com/archives/2277#respond Sun, 31 Mar 2024 02:23:10 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2277 अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में बीते माह 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब रामनवमी की तैयारी बड़ी तेजी से चल रही है।इस बार रामनवमी पर करीब 40 से 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।जब से राम मंदिर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है तब से लेकर अभी ... Read more

The post रामनवमी पर 24 घंटे खुला रहेगा राम मंदिर,50 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन first appeared on IBN BHARAT.

]]>

अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में बीते माह 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब रामनवमी की तैयारी बड़ी तेजी से चल रही है।इस बार रामनवमी पर करीब 40 से 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।जब से राम मंदिर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है तब से लेकर अभी तक हर रोज 2 से 3 लाख श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर रहे हैं।अगर इन दो महीनों की बात की जाए तो इन दो महीनों में करीब 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया है।रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के होने के बाद पहली बार रामनवमी मनाई जाएगी।इसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।

रामनगरी अयोध्या में इस बार रामनवमी में करीब 40 से 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है,जिससे 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक राम मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा।श्रद्धालु रामलला का दर्शन 24 घंटे कर पाएंगे।अगर जरूरत पड़ी तो 18 अप्रैल को भी राम मंदिर को 24 घंटे खोलने पर विचार किया जाएगा।साथ ही 6 लाइनों में श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर सकेंगे।इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पर होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा।

बता दें कि रामनवमी के मौके पर तुलसी उद्यान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इसके अलावा राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा भी कई कार्यक्रम रामनवमी में आयोजित किए जाएंगे।

The post रामनवमी पर 24 घंटे खुला रहेगा राम मंदिर,50 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2277/feed 0
राजस्थान के सीएम ने कैबिनेट संग,  लगाई रामलला के दरबार में हाजिरी https://ibnbharat.com/archives/1718 https://ibnbharat.com/archives/1718#respond Mon, 11 Mar 2024 17:02:49 +0000 https://ibnbharat.com/?p=1718 अयोध्या। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को प्रभु श्रीरामलला के नव्य-भव्य मंदिर में अपनी कैबिनेट के सदस्यों साथ विधि-विधान से दर्शन पूजन किया। वहीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी परिवार संग प्रभु दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। दर्शन पूजन के उपरांत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ... Read more

The post राजस्थान के सीएम ने कैबिनेट संग,  लगाई रामलला के दरबार में हाजिरी first appeared on IBN BHARAT.

]]>
अयोध्या। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को प्रभु श्रीरामलला के नव्य-भव्य मंदिर में अपनी कैबिनेट के सदस्यों साथ विधि-विधान से दर्शन पूजन किया। वहीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी परिवार संग प्रभु दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। दर्शन पूजन के उपरांत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने अयोध्या में माहेश्वरी समाज के धर्मशाला की आधारशिला रखी। सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया। इसके अलावा प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी रामलला के मंदिर में दर्शन-पूजन किये।

राम हमारे रोम-रोम में बसते हैं : सीएम भजनलाल
श्रीरामलला के मंदिर में अपनी कैबिनेट सहित 133 प्रतिनिधिमंडल के साथ दर्शन पूजन के उपरांत राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां आकर मन प्रसन्न हो गया है, क्योंकि पहले तो हम सभी ने टेंट में ही प्रभु का दर्शन किया था। उन्होंने अयोध्या में भव्य श्रीराममंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं यहां आकर अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहा हूं। ये बहुत बड़ा काम हुआ है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहुत-बहुत धन्यवाद और साधुवाद। उनके प्रयास से ही अयोध्या में दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक महत्व के केंद्र के रूप में विशाल रामलला का मंदिर बनकर तैयार हुआ है। राम हमारे रोम-रोम में बसते हैं। राम हमारे आस्था के केंद्र हैं। सीएम भजनलाल ने लोकसभा चुनाव के संबंध में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सभी जगह राम की महिमा है, भगवान राम जो करेंगे अच्छा करेंगे। इस मौके पर राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव ददलानी ने कहा कि अयोध्या आकर वह अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वर्षों का आंदोलन साकार हो चुका है।

रखी गई माहेश्वरी समाज के धर्मशाला की आधारशिला
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अखिल भारतीय महेश्वरी सेवा सदन पुष्कर राजस्थान की ओर से बनाई जाने वाली सरस्वती देवी शिवकिशन दम्मानी भवन का भूमि पूजन किया। अयोध्या के दशरथ कुंड के पास 100 करोड़ से बनने वाले माहेश्वरी समाज की धर्मशाला में 300 कमरे होंगे। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी मौजूद रहे।

अलौकिक है प्रभु श्रीराम की ये धरती : ओम बिडला
श्रीरामलला के भव्य मंदिर में परिवार समेत दर्शन-पूजन के उपरांत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा अयोध्या की पावन धरती और सरयू नदी हम सबकी आस्था व विश्वास और हम सबमें चेतना जागृत करने वाली है। इस धरती पर आज प्रभु श्रीराम के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। प्रभु सियाराम की यह धरती हम सबके लिए अलौकिक है, जो सबको आदर्श जीवन जीने के लिए प्रेरणा देती है। भगवान राम का जीवन, उनके आदर्श, उनके मूल्य आज लोकतंत्र के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस धरती पर आकर नई ऊर्जा और चेतना मिलती है।

राम हमारे राष्ट्रीय राजा हैं : सतीश महाना
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने श्रीरामलला के दर्शन के उपरांत बताया कि पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में उत्साह है। राम इस राष्ट्र की आत्मा और आस्था हैं। राम हमारे राष्ट्रीय राजा हैं। पूरे देश से भगवान रामलला का दर्शन करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

इस अवसर पर अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा के प्रांतीय सह मीडिया प्रभारी हिमांशु व डीएम नीतीश कुमार ने माला पहनाकर व रामनामी भेंटकर सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। वहीं सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने स्वागत में लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी अतिथियों के लिए दर्शन और सुरक्षा-व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

The post राजस्थान के सीएम ने कैबिनेट संग,  लगाई रामलला के दरबार में हाजिरी first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/1718/feed 0