अंतर्राष्ट्रीय - IBN BHARAT https://ibnbharat.com Top News | Breaking News | Live News Sun, 31 Mar 2024 02:07:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://ibnbharat.com/wp-content/uploads/2023/09/cropped-News-logo-by-A-2023-09-08T145010.360-32x32.png अंतर्राष्ट्रीय - IBN BHARAT https://ibnbharat.com 32 32 सोमाली लुटेरों ने जहाज किया था अगवा, पाकिस्तानी नागरिक लगा रहे थे गुहार.. इंडियने नेवी ने  बचाया, जानिए https://ibnbharat.com/archives/2268 https://ibnbharat.com/archives/2268#respond Sun, 31 Mar 2024 02:07:52 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2268 दिल्ली। समुद्री लुटेरों के खिलाफ भारतीय नौसेना लगातार ऑपरेशन चला रही है और इस बार इंडियन नेवी ने अरब सागर में खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों से बचाया है। भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को अरब सागर में 12 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद 23 पाकिस्तानी नागरिकों ... Read more

The post सोमाली लुटेरों ने जहाज किया था अगवा, पाकिस्तानी नागरिक लगा रहे थे गुहार.. इंडियने नेवी ने  बचाया, जानिए first appeared on IBN BHARAT.

]]>

दिल्ली।

समुद्री लुटेरों के खिलाफ भारतीय नौसेना लगातार ऑपरेशन चला रही है और इस बार इंडियन नेवी ने अरब सागर में खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों से बचाया है।

भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को अरब सागर में 12 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमाली समुद्री लुटेरों से बचा लिया है, और समुद्री लुटेरों को इंडियन नेवी के आगे आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

भारतीय नौसेना का रेस्क्यू ऑपरेशन

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमेधा ने शुक्रवार तड़के मछली पकड़ने वाले जहाज अल-कमर को इंटरसेप्ट किया था और बाद में गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल भी इस मिशन में शामिल हो गया।

नौसेना के अधिकारियों ने कहा, कि नौसेना विशेषज्ञ टीमें समुद्र में मछली पकड़ने के लिए स्वतंत्र और आजाद माहौल तैयार करने के लिए लगातार ‘सफाई अभियान’ चला रही है, ताकि समुद्री गतिविधियां चलती रहें और समुद्र सुरक्षित क्षेत्र बना रहे। और इसी कड़ी में समुद्री लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

The post सोमाली लुटेरों ने जहाज किया था अगवा, पाकिस्तानी नागरिक लगा रहे थे गुहार.. इंडियने नेवी ने  बचाया, जानिए first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2268/feed 0
इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया https://ibnbharat.com/archives/2022 https://ibnbharat.com/archives/2022#respond Sat, 23 Mar 2024 05:18:03 +0000 https://ibnbharat.com/?p=2022 दिल्ली।  देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के मुताबिक इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में शुक्रवार को 6.0 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार एजेंसी ने कहा कि जकार्ता के समयानुसार सुबह 11.22 बजे (0422 GMT) समुद्र के नीचे भूकंप आया, जिसका केंद्र तुबन रीजेंसी ... Read more

The post इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया first appeared on IBN BHARAT.

]]>

दिल्ली।  देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के मुताबिक इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में शुक्रवार को 6.0 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार एजेंसी ने कहा कि जकार्ता के समयानुसार सुबह 11.22 बजे (0422 GMT) समुद्र के नीचे भूकंप आया, जिसका केंद्र तुबन रीजेंसी से 132 किमी उत्तर पूर्व और 10 किमी की गहराई में स्थित था.बता दें एजेंसी द्वारा सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी. भूकंप के झटकों से संभावित रूप से विशाल लहरें उत्पन्न नहीं होंगी. इंडोनेशिया एक द्वीपसमूह देश, ज्वालामुखी और भूकंपों की एक टेक्टॉनिक बेल्ट प्रशांत रिंग ऑफ फायर के साथ अपने स्थान के कारण भूकंप के प्रति संवेदनशील है.इससे पहले इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में बीते दिनों 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था. इस बारे में देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने कहा था कि भूकंप का केंद्र पूर्वी बोलांग मोंगोंडो रीजेंसी से 128 किमी दक्षिणपूर्व में स्थित था.सिन्हुआ समाचार एजेंसी की ने इस बारे रिपोर्ट में बताया था कि इसकी गहराई समुद्र तल से 10 किमी नीचे थी. यह भूकंप जकार्ता समयानुसार सुबह 01:56 बजे आया था. इसको लेकर भी एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की क्योंकि भूकंप से बड़ी लहरें नहीं उठती. इंडोनेशिया, एक द्वीपसमूह देश, पैसिफिक रिंग ऑफ फायर नामक संवेदनशील क्षेत्र में स्थित होने के कारण भूकंप के प्रति संवेदनशील रहता था.

The post इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/2022/feed 0
यूजीसी ने कहा M Phil अब नहीं है मान्यता प्राप्त डिग्री https://ibnbharat.com/archives/1199 https://ibnbharat.com/archives/1199#respond Fri, 29 Dec 2023 11:38:06 +0000 https://ibnbharat.com/?p=1199 आधिकारिक अधिसूचना जारी कर यूजीसी ने कहा कि यूजीसी के संज्ञान में आया है कि कुछ विश्वविद्यालय एमफिल (मास्टर ऑफ फिलॉसफी) कार्यक्रम के लिए नए आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं। इस संबंध में यह ध्यान में लाना आवश्यक है कि एमफिल डिग्री एक मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है। नई दिल्ली- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने ... Read more

The post यूजीसी ने कहा M Phil अब नहीं है मान्यता प्राप्त डिग्री first appeared on IBN BHARAT.

]]>

आधिकारिक अधिसूचना जारी कर यूजीसी ने कहा कि यूजीसी के संज्ञान में आया है कि कुछ विश्वविद्यालय एमफिल (मास्टर ऑफ फिलॉसफी) कार्यक्रम के लिए नए आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं। इस संबंध में यह ध्यान में लाना आवश्यक है कि एमफिल डिग्री एक मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है।

नई दिल्ली- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने एमफिल प्रोग्राम को बंद कर दिया है। इस संबंध में यूजीसी ने एक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है। विश्वविद्यालयों को भी कहा गया है कि वो एमफिल प्रोग्राम में छात्रों का एडमिशन ना लें। आयोग का कहना है कि एमफिल डिग्री मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है। ऐसे में इस कोर्स में छात्रों का एडमिशन बंद होना चाहिए।

यह घटनाक्रम पाठ्यक्रम को रद्द करने के बाद आया है, जिसके बावजूद कुछ विश्वविद्यालय इसे पेश करने पर अड़े हुए हैं। यूजीसी के इस आदेश के बाद अधिकतर लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि एमफिल अब वैध डिग्री क्यों नहीं है? जो छात्र अकादमिक या शोध क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए आगे क्या है? जानें एमफिल अब मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं रही है, इसके पीछे मुख्य कारण क्या है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट की मानें तो उच्च शिक्षा संस्थानों को एमफिल कार्यक्रमों की पेशकश नहीं करने का निर्देश दिया गया था। आयोग ने इससे पहले घोषणा की थी कि सभी विश्वविद्यालयों में पेश किए जाने वाले उन्नत अनुसंधान पाठ्यक्रम अब वैध नहीं होंगे। इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय के अधिकारियों को 2023-2024 शैक्षणिक वर्ष के लिए एमफिल कार्यक्रम में नए छात्रों को स्वीकार करने से रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि तमिलनाडु और कर्नाटक को छोड़कर पूरे देश में विश्वविद्यालयों ने कार्यक्रम की पेशकश बंद कर दी है।

वहीं बुधवार को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर यूजीसी ने कहा कि यूजीसी के संज्ञान में आया है कि कुछ विश्वविद्यालय एमफिल (मास्टर ऑफ फिलॉसफी) कार्यक्रम के लिए नए आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं। इस संबंध में यह ध्यान में लाना आवश्यक है कि एमफिल डिग्री एक मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है। अधिसूचना में यूजीसी (पीएचडी डिग्री प्रदान करने के लिए न्यूनतम मानक और प्रक्रियाएं) विनियम 2022 के विनियम संख्या 14 का जिक्र कर कहा गया कि उच्च शिक्षण संस्थानों को एमफिल कार्यक्रमों की पेशकश करने से रोकता है।

The post यूजीसी ने कहा M Phil अब नहीं है मान्यता प्राप्त डिग्री first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/1199/feed 0
Aditya-L1 Mission: इसरो को फिर मिली सफलता , पृथ्वी से इतनी दूर पहुंचा आदित्य L1 https://ibnbharat.com/archives/604 https://ibnbharat.com/archives/604#respond Sat, 30 Sep 2023 19:37:43 +0000 https://ibnbharat.com/?p=604 सेन्ट्रल डेस्क- भारत का सौर मिशन आदित्य एल1 पृथ्वी से 9.2 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है और पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से सफलतापूर्वक निकल गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा कि यह अब सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंज प्वाइंट 1 (एल1) की ओर अपना रास्ता तलाश रहा है। ... Read more

The post Aditya-L1 Mission: इसरो को फिर मिली सफलता , पृथ्वी से इतनी दूर पहुंचा आदित्य L1 first appeared on IBN BHARAT.

]]>

सेन्ट्रल डेस्क- भारत का सौर मिशन आदित्य एल1 पृथ्वी से 9.2 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है और पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से सफलतापूर्वक निकल गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा कि यह अब सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंज प्वाइंट 1 (एल1) की ओर अपना रास्ता तलाश रहा है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह लगातार दूसरी बार है कि इसरो पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र के बाहर अंतरिक्ष यान भेज सकता है।

यह 19 सितंबर के शुरुआती घंटों में अंतरिक्ष यान के एक महत्वपूर्ण पैंतरेबाज़ी से गुजरने के कुछ दिनों बाद आया है, जो एल 1 लैग्रेंज बिंदु के आसपास अंतरिक्ष यान के 110-दिवसीय प्रक्षेप पथ की शुरुआत का प्रतीक है, जो पृथ्वी और सूर्य के बीच एक संतुलित गुरुत्वाकर्षण स्थान है। सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु की ओर प्रस्थान! ट्रांस-लैग्रेंजियन प्वाइंट 1 इंसर्शन (टीएल1आई) पैंतरेबाज़ी सफलतापूर्वक निष्पादित की गई है।

इसको ने एक पोस्ट में कहा कि सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु की ओर प्रस्थान! ट्रांस-लैग्रेंजियन प्वाइंट 1 इंसर्शन (टीएल1आई) पैंतरेबाज़ी सफलतापूर्वक निष्पादित की गई है। अंतरिक्ष यान अब एक प्रक्षेप पथ पर है जो इसे सूर्य-पृथ्वी L1 बिंदु पर ले जाएगा। लगभग 110 दिनों के बाद इसे एक प्रक्रिया के माध्यम से L1 के आसपास की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। 

The post Aditya-L1 Mission: इसरो को फिर मिली सफलता , पृथ्वी से इतनी दूर पहुंचा आदित्य L1 first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/604/feed 0
अब भारत में लैपटॉप बनाने की तैयारी में Samsung , ग्रेटर नोएडा में लगेगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट https://ibnbharat.com/archives/585 https://ibnbharat.com/archives/585#respond Fri, 29 Sep 2023 17:19:58 +0000 https://ibnbharat.com/?p=585 नई दिल्ली- साउथ कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी के स्मार्टफोन्स का पहले ही देश में प्रोडक्शन किया जा रहा है। सैमसंग ने अगले महीने से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की अपनी फैक्टरी में लैपटॉप भी बना सकती है। इससे केंद्र सरकार की मेक ... Read more

The post अब भारत में लैपटॉप बनाने की तैयारी में Samsung , ग्रेटर नोएडा में लगेगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट first appeared on IBN BHARAT.

]]>

नई दिल्ली- साउथ कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी के स्मार्टफोन्स का पहले ही देश में प्रोडक्शन किया जा रहा है। सैमसंग ने अगले महीने से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की अपनी फैक्टरी में लैपटॉप भी बना सकती है। इससे केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया स्कीम को बढ़ावा मिलेगा। इस स्कीम के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए इंसेंटिव दिए जाते हैं।

वहीं एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग ने स्मार्टफोन्स का प्रोडक्शन करने वाली ग्रेटर नोएडा की फैक्टरी में नई लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की तैयारी की है। इस यूनिट की वार्षिक 60 हजार से 70 हजार लैपटॉप बनाने की क्षमता होगी। इस रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि इस यूनिट की शुरुआत अगले महीने की जाएगी। इस उद्देश्य देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना है। मिनिस्टर ऑफ फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि नए नियम से ये सुनिश्चित किया जा सकेगा कि देश में विश्वसनीय सिस्टम और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हो।

बता दें कि, कुछ महीने पहले सरकार ने लैपटॉप और टैबलेट जैसे आई हार्डवेयर की देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 17 हजार करोड़ रुपये के इंसेंटिव वाली प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम 2.0 को स्वीकृति दी थी। इससे 6 सालों में लगभग 3.35 करोड़ रुपये के पर्सनल कंप्यूटर, सर्वर, लैपटॉप और टैबलेट्स जैसे प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन होने का अनुमान है।

The post अब भारत में लैपटॉप बनाने की तैयारी में Samsung , ग्रेटर नोएडा में लगेगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/585/feed 0
Jawan Review: ‘जवान’ देखने के बाद दर्शकों का सामने आया पहला रिव्यू, जानिए कितना चला शाहरुख का जादू https://ibnbharat.com/archives/146 https://ibnbharat.com/archives/146#respond Thu, 07 Sep 2023 08:31:59 +0000 https://ibnbharat.com/2023/09/07/jawan-twitter-review-first-reaction-of-people-after-watching-shah-rukh-khan-jawan-is-ultimate-jawan-review-%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a5%87/ Image Source : INSTAGRAM शाहरुख खान। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म ‘जवान’ आज रिलीज गई है। प्रीव्यू के बाद आए ट्रेलर को देखते ही फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और क्रेज डबल हो गया था । फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म को लेकर ट्विटर ... Read more

The post Jawan Review: ‘जवान’ देखने के बाद दर्शकों का सामने आया पहला रिव्यू, जानिए कितना चला शाहरुख का जादू first appeared on IBN BHARAT.

]]>

Shah rukh Khan, jawan- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
शाहरुख खान।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म ‘जवान’ आज रिलीज गई है। प्रीव्यू के बाद आए ट्रेलर को देखते ही फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और क्रेज डबल हो गया था । फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म को लेकर ट्विटर पर चर्चाएं तेज हैं। शाहरुख खान भी फिल्म के प्रमोशन्स में लगे हुए हैं। एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जवान’ का क्रेज दुबई के बुर्ज खलीफा पर भी देखने को मिला। वहीं फिल्म की रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ लग गई है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी है। 

फिल्म को मिल रहा दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स 


फैंस ट्विटर पर फिल्म देखने के बाद पहला रिएक्शन लोगों के साथ साझा कर रहे हैं। शाहरुख खान की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है। लोगों शाहरुख के अंदाज की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ये शाहरुख खान के करियर की सबसे प्रभावी फिल्मों में से एक है। कई लोगों का कहना है कि ‘जवान’ देखकर रोंगटे खड़े हो सकते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म इमोशन्स से भरी एक रोलर कोस्टर राइड है। 

लोगों की प्रतिक्रियाएं

फिल्म देखने के बाद सामने आ रहे लोगों के रिस्पॉन्स हम आपके लिए लेकर आए हैं। फिल्म देख चुके दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया है, ये आपको पूरी तरह से पता चल जाएगा। ऐसे में अगर अब तक आपने फिल्म की टिकट बुक नहीं की है तो आपको और ज्यादा क्लैरिटी मिल जाएगी कि फिल्म देखने कितनी जल्दी पहुंचना है।  

बता दें, शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ आज यानी 7 सितंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म के कई धमाकेदार गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं। शाहरुख के अलावा फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नैयनतारा नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी एक कैमियो है। इसके अलावा विजय सेतुपति निगेटिव रोल में नजर आएंगे। सुनील ग्रोवर, रिद्धी डोगरा और एजाज खान जैसे एक्टर्स भी फिल्म का हिस्सा हैं। 

ये भी पढ़ें: पहला शो खत्म होने से पहले ही लीक हुई शाहरुख खान की ‘जवान’, मेकर्स को लग सकता है बड़ा झटका

‘जवान’ रिलीज होते ही सिनेमाघरों पर फैंस ने मचाया गदर, शाहरुख खान की दीवानगी का दिख रहा अलग ही नजारा

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Source link

The post Jawan Review: ‘जवान’ देखने के बाद दर्शकों का सामने आया पहला रिव्यू, जानिए कितना चला शाहरुख का जादू first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/146/feed 0
हेल्थ इंश्योरेंस लेने वालों के​ लिए अच्छी खबर, कैशलेस के तहत मिलेगा 100% क्लेम, जेब से 1 रुपया नहीं देना होगा | https://ibnbharat.com/archives/141 https://ibnbharat.com/archives/141#respond Thu, 07 Sep 2023 08:31:00 +0000 https://ibnbharat.com/2023/09/07/%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a5-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be/ Photo:FREEPIK Health Insurance हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी होल्डर के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही कैशलेस क्लेम के तहत पॉलिसी होल्डर को 100% रकम का भुगतान बीमा कंपनियां करेंगी। पॉलिसी होल्डर को अपनी जेब से 1 रुपया भी नहीं देना होगा। अभी कैशलेस क्लेम (नकदी-रहित दावा) प्रक्रिया लंबी है और बीमा कंपनियां इलाज और अन्य मदों ... Read more

The post हेल्थ इंश्योरेंस लेने वालों के​ लिए अच्छी खबर, कैशलेस के तहत मिलेगा 100% क्लेम, जेब से 1 रुपया नहीं देना होगा | first appeared on IBN BHARAT.

]]>

Health Insurance - India TV Paisa
Photo:FREEPIK Health Insurance

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी होल्डर के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही कैशलेस क्लेम के तहत पॉलिसी होल्डर को 100% रकम का भुगतान बीमा कंपनियां करेंगी। पॉलिसी होल्डर को अपनी जेब से 1 रुपया भी नहीं देना होगा। अभी कैशलेस क्लेम (नकदी-रहित दावा) प्रक्रिया लंबी है और बीमा कंपनियां इलाज और अन्य मदों के नाम पर कुल बिल से 10 प्रतिशत या उससे अधिक की कटौती करती हैं। इससे बीमा धारक को पॉलिसी लेने के बाद भी आर्थिक बोझ पड़ता है। इस परेशानी को देखते हुए बीमा नियामक इरडा कदम उठाने जा रहा है। इरडा हेल्थ इंश्योरेंस के दावों के शत-प्रतिशत नकदी रहित और जल्द से जल्द निपटान के लिए हेल्थ इंश्योरेंस (स्वास्थ्य बीमा) कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

कैशलेस मरीज को भर्ती करने में भी आनाकानी

इसके साथ ही ज्यादातर अस्पताल नकदी-रहित दावों वाले मरीजों को भर्ती ही नहीं करते हैं। यहां तीन दिन के ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ के दूसरे दिन भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) चेयरमैन देबाशीष पांडा ने कहा कि नियामक जल्द से जल्द 100 प्रतिशत नकदी-रहित दावा निपटान शुरू करने के लिए स्वास्थ्य बीमाकर्ताओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और बीमा परिषद के साथ काम कर रहा है। हालांकि, उन्होंने इसके लिए कोई निश्चित समयसीमा नहीं दी है। उन्होंने कहा कि इरडा इसके लिए ‘नेशनल हेल्थ एक्सचेंज’ में अधिक अस्पतालों को शामिल करने के लिए बीमा परिषद और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ मिलकर काम कर रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों को सस्ता पॉलिसी उपलब्ध कराने की तैयारी 

पांडा ने कहा कि इरडा बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य बीमा की बेहतर और किफायती सेवा देने के लिए बीमा कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। यानी वरिष्ठ नागरिकों को सस्ता पॉलिसी उपलब्ध कराने की तैयारी है। हाल के दिनों में पॉलिसी प्रीमियम में बढ़ोतरी से बहुत सारे लोगों को पेरशानी हो रही है। इस बीच यह कदम वरिष्ठ नागरिकों को राहत देगा। आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक ‘सभी को बीमा’ के लिए अभियान पर उन्होंने कहा, “हम लक्ष्य को समय से बहुत पहले हासिल करने के लिए काम करेंगे।”

Latest Business News

Source link

The post हेल्थ इंश्योरेंस लेने वालों के​ लिए अच्छी खबर, कैशलेस के तहत मिलेगा 100% क्लेम, जेब से 1 रुपया नहीं देना होगा | first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/141/feed 0
सुपर 4 में पाकिस्तान की बड़ी जीत, रोहन बोपन्ना का सेमीफाइनल मैच, देखें खेल की 10 बड़ी खबरें एकसाथ https://ibnbharat.com/archives/136 https://ibnbharat.com/archives/136#respond Thu, 07 Sep 2023 08:29:56 +0000 https://ibnbharat.com/2023/09/07/sports-top-10-news-asia-cup-2023-pakistan-win-super-4-match-rohan-bopanna-semi-final-match-in-us-open-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%b0-4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95/ Image Source : INDIA TV Sports Top 10 News खेल की दुनिया में बुधवार से गुरुवार तक काफी हलचल रही। बात करें क्रिकेट के बारे में तो एशिया कप टूर्नामेंट अब अपने अगले राउंड में पहुंच चुका है। जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंकाई टीम के बीच सुपर 4 में मुकाबले खेले जाएंगे। सुपर 4 ... Read more

The post सुपर 4 में पाकिस्तान की बड़ी जीत, रोहन बोपन्ना का सेमीफाइनल मैच, देखें खेल की 10 बड़ी खबरें एकसाथ first appeared on IBN BHARAT.

]]>

Sports Top 10 News- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
Sports Top 10 News

खेल की दुनिया में बुधवार से गुरुवार तक काफी हलचल रही। बात करें क्रिकेट के बारे में तो एशिया कप टूर्नामेंट अब अपने अगले राउंड में पहुंच चुका है। जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंकाई टीम के बीच सुपर 4 में मुकाबले खेले जाएंगे। सुपर 4 के पहले मैच में पाकिस्तान की टीम ने एक बड़ी जीत दर्ज की है। इस मैच से कई बड़ी खबरे सामने आई, वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के एक स्टार खिलाड़ी ने आईपीएल को लेकर बड़ी बात कही है। बात करे अन्य खेलों के बारे में तो आज भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के लिए बहुत बड़ा दिन है। आइए खेल जगत की 10 बड़ी खबरों पर एक साथ नजर डालें।

यह हैं खेल की दुनिया की 10 बड़ी खबरें

एशिया कप सुपर 4 में पाकिस्तान की बड़ी जीत

पाकिस्तान की टीम एशिया कप के सुपर 4 राउंड के पहले मुकाबले में बांग्लादेश की टीम को हरा दिया। उन्होंने इस मैच को 7 विकेट से जीता है। पाकिस्तान को अपना अगला मुकाबला अब टीम इंडिया के खिलाफ 10 सितंबर को खेलना है।

इंजरी ने बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन

सुपर 4 राउंड ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज नसीम शाह को फील्डिंग के दौरान इंजरी आई थी। जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। हालांकि मैच के 11वें ओवर में वह फील्ड पर वापस आ गए और उन्होंने कुछ ओवर गेंदबाजी भी की, लेकिन इस साल वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए सभी टीमें अपने खिलाड़ियों को फिट रखना चाहती है। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में नसीम शाह को टीम मैनेजमेंट रेस्ट दे सकती है।

एशिया कप में पाकिस्तान की हुई बेइज्जती

एशिया कप में सुपर 4 राउंड के पहले मैच में पाकिस्तान की गजब बेइज्जती हुई है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा था। इस मैच में कुछ ऐसा हुआ कि पीसीबी की भयंकर बेइज्जती हो गई। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी काफी बवाल मच गया। दरअसल हुआ यह कि बांग्लादेश की पारी के बाद जब पाकिस्तान की पारी शुरू हुई तो फ्लडलाइट्स अचानक बंद हो गईं। इसके बाद तकरीबन 20 मिनट तक खेल रुका रहा। 

शाकिब अल हसन बल्लेबाजों के प्रदर्शन से निराश

पाकिस्तान के खिलाफ मिली सात विकेट की एकतरफा हार के बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन टीम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन के काफी निराश नजर आए। शाकिब ने मैच का बाद बल्लेबाजों पर दोष मढ़ते हुए कहा कि उन्होंने इस तरह की पिच पर बेहद खराब बल्लेबाजी की है। आपको बता दें कि इस मैच में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 193 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। 

भारत बनाम पाकिस्तान मैच फिर से हो सकता है रद

भारत और पाकिस्तान के बीच 10 सितंबर को मैच कोलंबो में खेला जाएगा। लेकिन अब इस मैच पर बारिश के बादल मंडराते हुए दिखाई दे रहे हैं। Accuweather की रिपोर्ट के मुताबिक दिन में बारिश की संभावना 70 प्रतिशत है। इसके साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और मौसम भी साफ रहने की उम्मीद नहीं है। 45% चांस तूफान आने के भी हैं। 

वर्ल्ड कप के टिकटों को लेकर आया बड़ा अपडेट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी की और बताया कि, जिन वेन्यू पर वर्ल्ड कप के मुकाबले होने हैं वहां के स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन से चर्चा की गई। उसके बाद बीसीसीआई ने लगभग 4 लाख टिकटों की बिक्री की जानकारी दी है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैचों के टिकटों की जनरल सेल 8 सितंबर 2023 को रात 8 बजे से शुरू होगी। फैंस ऑफिशियल टिकटिंग वेबसाइट https://tickets.cricketworldcup.com पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं।

US Open में रोहन बोपन्ना का सेमीफाइनल मैच आज

US Open में रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन को सेमीफाइनल में फ्रांसीसी जोड़ी पियरे-ह्यूग्स हर्बर्ट और निकोलस माहुत के साथ मुकाबला खेलना है। रोहन बोपन्ना ने साल 2010 में अपना पहला मेजर फाइनल यूएस ओपन में ही खेला था। एक बार फिर से उनके पास मेंस डबल्स इवेंट के फाइनल में जाने का शानदार मौका है।

चाइना ओपन में भारत का खराब प्रदर्शन

दुनियाभर के स्टार शटलर्स इस वक्त चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में एक-दूसरे का सामना कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में भारत के भी कई स्टार खिलाड़ी कोर्ट पर चुनौती पेश कर रहे थे। लेकिन टूर्नामेंट के पहले ही राउंड में अपने-अपने मुकाबले हारकर सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर भी हो चुके हैं। 

IPL खेलेंगे मिचेल स्टार्क!

मिचेल स्टार्क ने साल 2015 में खेले आखिरी बार आईपीएल खेला था। उस साल वह विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का हिस्सा थे। अब एक बार फिर से 8 सालों के बाद स्टार्क इस लीग में फिर से नजर आ सकते हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा खुद किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ठीक पहले आईपीएल का आयोजन किया जाएगा। यही कारण है कि वह इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेना चाहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने किया अपने प्लेइंग 11 का ऐलान

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। जहां टी20 सीरीज में मेजबान टीम को क्लीन स्वीप करने के बाद उनकी टीम वनडे सीरीज के लिए तैयार है। सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। इस मैच के लिए उन्होंने अपने प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने भी अपने प्लेइंग 11 का ऐलान किया था। आइए एक नजर दोनों टीमों के प्लेइंग 11 पर डालें:


ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिच मार्श (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा


साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

 

Latest Cricket News

Source link

The post सुपर 4 में पाकिस्तान की बड़ी जीत, रोहन बोपन्ना का सेमीफाइनल मैच, देखें खेल की 10 बड़ी खबरें एकसाथ first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/136/feed 0
G20 Summit 2023 की वजह से बंद हैं रास्ते, Google Maps पर ऐसे चेक करें भीड़ भाड़ वाले रूट https://ibnbharat.com/archives/134 https://ibnbharat.com/archives/134#respond Thu, 07 Sep 2023 08:28:58 +0000 https://ibnbharat.com/2023/09/07/g20-summit-2023-latest-update-how-to-check-block-road-and-traffic-on-google-maps-in-india-%e0%a5%a4-g20-summit-2023-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%9c%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%82/ Image Source : फाइल फोटो गूगल मैप्स की मदद से आप खाली रास्तों का आसानी से पता लगा सकते हैं। G20 Summit 2023: इस बार जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत में हो रहा है। पिछले कई महीनों से इस सम्मेलन को लेकर तैयारी चल रही है। यह समिट राजधानी दिल्ली में 9 सितंबर से ... Read more

The post G20 Summit 2023 की वजह से बंद हैं रास्ते, Google Maps पर ऐसे चेक करें भीड़ भाड़ वाले रूट first appeared on IBN BHARAT.

]]>

G20 Summit 2023, G20 Summit, G20 Summit 2023 App, G20 Summit, Traffic advisory- India TV Hindi

Image Source : फाइल फोटो
गूगल मैप्स की मदद से आप खाली रास्तों का आसानी से पता लगा सकते हैं।

G20 Summit 2023: इस बार जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत में हो रहा है। पिछले कई महीनों से इस सम्मेलन को लेकर तैयारी चल रही है। यह समिट राजधानी दिल्ली में 9 सितंबर से लकर 10 सितंबर के बीच में आयोजित होगा। इस स्म्मेलन में शामिल होने के लिए 19 देशों के राष्ट्राध्याक्ष शामिल हो रहे हैं। सुरक्षा के चॉक चौबंद इंतजाम किए हैं। कई इलाकों में ऐहतियात के तौर पर धारा 144 लगाई है। दो दिन तक यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। कई जगहों के रूट भी बदले जा सकते हैं। 

अगर आप ऑफिस जाते हैं या फिर इन दो दिन कुछ जरूरी काम के लिए बाहर निकलते हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि कौन से कौन से रास्ते बंद हैं या फिर किन किन रास्तों में ट्रैफिक ज्यादा है। अगर आप के पास स्मार्टफोन है तो आप गूगल मैप्स की मदद से उन रास्तों की पहचान कर सकते हैं जहां आपको ट्रैफिक ज्यादा मिल सकता है। इसके साथ ही आप अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए शॉर्ट रूट का भी पता गूगल मैप्स से लगा सकते हैं। गूगल मैप्स की मदद से आपको उन रास्तों की भी जानकारी मिल जाएगी जो इन दो दिन बंद रहेंगें। 

Google Maps पर कैसे चेक करें ब्लॉक और ट्रैफिक रोड

  1. सबसे पहले अपने फोन में गूगल मैप्स को ओपन करें।
  2. सर्च बार में टैप करके उस लोकेशन को एंटर करें जहां जाना है।
  3. एंटर करने के बाद आपके रास्ते जाने वाले सभी रोड्स आपको दिखाई देंगे।
  4. जिस रोड में ट्रैफिक ज्यादा होगा उसमें आपको लाल रंगी की पट्टी नजर आएगी।
  5. जहां पर आपको येलो पट्टी नजर आएगी उस रास्ते पर आपको कम ट्रैफिक मिलेगा। 
  6. अगर आपको कोई पत्ती येलो कलर की नजर आती तो मतलब वह फ्री यानी आपको इस रास्ते पर हल्का ट्रैफिक मिल सकता है।
  7. अगर आपको ब्लू पट्टी दिखती है तो आप समझिए कि उस रास्ता आने जाने के लिए खाली है।
  8. जो रास्ते बंद होंगे वहां पर आपको लाल रंग का रोड क्लोजर का आइकन दिख जाएगा। 

AI-जनरेटेड अवतार से होगा मेहमानों का स्वागत

आपको बता दें कि यह पहली बार है कि जब भारत जी 20 समिट में भाग ले रहा है। इस समिट में कई तरह की एडवांस टेक्नोलॉजी का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कि समिट में AI टेक्नोलॉजी का भी प्रयोग किया जा रहा है। AI जनरेटेड अवतार समिट में शामिल होने वाले मेहमानों का स्वागत करेगा। यह समिट जहां पर आयोजित हो रहा है भारत मंडपम के पास सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एंट्री ड्रोन सिस्टम भी लगाया गया है। 

यह भी पढ़ें- Motorola ऐज सीरीज में ला रहा धाकड़ स्मार्टफोन, IP68 रेटिंग के साथ 68W की मिलेगी टर्बो चार्जिंग

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Tips and Tricks News in Hindi के लिए क्लिक करें टेक सेक्‍शन

Source link

The post G20 Summit 2023 की वजह से बंद हैं रास्ते, Google Maps पर ऐसे चेक करें भीड़ भाड़ वाले रूट first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/134/feed 0
‘सभी मामलों का कानूनी रूप से करूंगा सामना’, उदयनिधि स्टालिन ने दिया बयान । https://ibnbharat.com/archives/131 https://ibnbharat.com/archives/131#respond Thu, 07 Sep 2023 08:27:56 +0000 https://ibnbharat.com/2023/09/07/%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%aa-%e0%a4%b8/ Image Source : PTI उदयनिधि स्टालिन Udayanidhi Stalin on Sanatan Dharma: सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना वायरस से करते हुए कहा था कि इसे खत्म कर देना चाहिए। ... Read more

The post ‘सभी मामलों का कानूनी रूप से करूंगा सामना’, उदयनिधि स्टालिन ने दिया बयान । first appeared on IBN BHARAT.

]]>

Udayanidhi Stalin statement on Sanatan Dharma Row said I will face the cases filed against me legall- India TV Hindi

Image Source : PTI
उदयनिधि स्टालिन

Udayanidhi Stalin on Sanatan Dharma: सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना वायरस से करते हुए कहा था कि इसे खत्म कर देना चाहिए। उदयनिधि स्टालिन के इस बयान की देशभर में आलोचना हो रही है। उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ उत्तर प्रदेश में केस भी दर्ज किया गया है। चौतरफा घिर चुके स्टालिन ने कहा है कि वो अपने ऊपर लगे सभी मामलों का कानूनी रूप से सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों से भाजपा सरकार के खिलाफ पूरा देश एकजुट हो चुका है। इसी कारण भाजपा नेताओं द्वारा टीएनपीडब्ल्यूएए सम्मेलन में मेरे भाषण को ‘जनसंहार के लिए उकसाने वाला’ बताया गया है। उन्होंने मेरे भाषण को अपनी सुरक्षा के लिए हथियार बना लिया है।  

उदयनिधि स्टालिन ने फिर दिया बयान


 

उदयनिधि स्टालिन ने अपने आधिकारिक लेटरपैड पर के जरिए बयान साझा करते हुए कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि केंद्र सरकार के मंत्री थिरू (स्टालिन) जैसे हैं। अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री फर्जी खबरों के आधार पर मेरे खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सम्मानजनक पदों पर पहते हुए मेरे नाम की बदनामी फैलाने को लेकर मुझे ही उन लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कराने चाहिए। स्टालिन ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि भाजपा के नेताओं के जीवित रहने का यही तरीका है। जिंदा कैसे रहना है वे नहीं जानते हैं, इसलिए मैंने ऐसा नहीं करने का फैसला लिया है।’

Udayanidhi Stalin statement on Sanatan Dharma Row said I will face the cases filed against me legall

Image Source : INDIA TV

उदयनिधि स्टालिन का बयान

उदयनिधि स्टालिन ने आगे कहा कि सब जानते हैं कि हम (डीएमके) किसी भी धर्म के दुश्मन नहीं हैं। मैं डीएमके संस्थापक पेरारिग्नर अन्ना के राजनीतिक उत्तराधिकारियों में से एक हूं। आईए हम पेरियार, अन्ना, कलैगनागर और पेरासिरियार की विचारधाराओं की जीत के लिए काम करने का संकल्प लें। सामाजिक न्याय को हमेशा के लिए पनपने दें। बता दें कि उदयनिधि स्टालिन अपने बयान के बाद से ही चौतरफा घिरे हुए हैं। भाजपा व अन्य कई दलों तथा सनातन धर्म के संगठनों और संतों द्वारा उदयनिधि को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Source link

The post ‘सभी मामलों का कानूनी रूप से करूंगा सामना’, उदयनिधि स्टालिन ने दिया बयान । first appeared on IBN BHARAT.

]]>
https://ibnbharat.com/archives/131/feed 0